- उस समय 9-10 साल के थे कोहली
- ..मां अगले दिन अकादमी पहुंच गयीं
- कैसे क्रॉस कंट्री में शरारत करते थे विराट
इसमें कोई दो राय नहीं कि किसी भी खिलाड़ी के बचपन से जुडे़ ज्यादा किस्से उसके बचपन के कोच या दोस्तों के पास ज्यादा होते हैं क्योंकि कोई भी खिलाड़ी विशेष इन्हीं के साथ शुरुआती समय ज्यादा गुजारता है. खासकर किसी खिलाड़ी विशेष को उससे ज्यादा उसका कोच समझता है. और महानता का दर्जा हासिल कर चुके विराट कोहली (Virat Kohli) भी कोई अपवाद नहीं हैं. विराट के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने कोहली से जुड़ा एक बेहतरीन किस्सा बताया है, जब वह करीब नौ-दस साल के थे. शर्मा ने यह किस्सा आरसीबी द्वारा अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किए वीडियो में विस्तार से बयां किया. इस वीडियो में राजकुमार शर्मा, उनके बचपन के दोस्त और उनकी मां ने भी कोहली से जुड़े कई किस्से बताए हैं, जो बहुत ही मजेदार हैं और जिन्हें उनके फैंस को जानना ही चाहिए.
SPECIAL STORIES:
रवि शास्त्री की भविष्यवाणी, धोनी की CSK नहीं बल्कि इस टीम को बताया IPL 2023 का विजेता
Stories from Virat Kohli's childhood in Delhi
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) May 5, 2023
We met Virat's first coach Rajkumar Sharma, childhood friend Shalaj & his mother, and they tell us beautiful unheard anecdotes from Virat's early days as a budding cricketer in Delhi, on @HombaleFilms brings to you Bold Diaries.… pic.twitter.com/wzbpeoTxfu
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वीडियो में शर्मा ने बताया कि विराट पहली बार साल 1998 में विकासपुरी स्थित उनकी अकादमी में अपने भाई के साथ एडमिशन के लिए आए थे. वह शुरू से ही काफी टैलेंटेड, जोशीले और शरारती थे और जल्द ही उन्हें इस बात का एहसास हो गया कि यह लड़का बाकी लड़कों से अलग है. कोच ने बताया कि शुरू में मैंने विराट को उनके हमउम्र लड़कों के साथ नेट प्रैक्टिस करायी, लेकिन वह बार-बार मुझे सीनियर लड़कों के साथ अभ्यास कराने को कहता था.
उन्होंने बताया कि उसकी उम्र के लड़के कोहली को आउट नहीं पाते थे. एक दिन मैंने उसे बड़े लड़कों के साथ खेलने की इजाजत दी. उसने अच्छा खेला, लेकिन एक गेंद उसकी छाती पर लगी, लेकिन उसने किसी को भी इस बात का एहसास नहीं होने दिया. राजकुमार शर्मा ने बताया कि लेकिन घर पर विराट की मम्मी ने गेंद का निशान देख लिया. और वह अगले दिन आयीं और उन्होंने मुझसे अनुरोध किया, "सर आप इसे हमउम्र लड़कों के साथ ही खिलाएं." शर्मा ने कहा कि लेकिन मम्मी के अनुरोध को मानने से विराट ने मना कर दिया और उसने कहा कि नही मैं बड़ी उम्र के लड़कों के साथ ही प्रैक्टिस करूंगा.
--- ये भी पढ़ें ---
* "वह एमएस धोनी की इगो के साथ खेले", पठान ने किया गौती और माही से जुड़ा खुलासा
* गौतम गंभीर के साथ हुई झड़प मामले में विराट कोहली को नहीं भरना होगा जुर्माना ? वजह आई सामने
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं