विज्ञापन
This Article is From Apr 16, 2023

IPL में आया वेंकटेश अय्यर का तूफ़ान, जड़ा धमाकेदार शतक, 15 साल बाद हुआ ऐसा

ब्रेंडन मैकुलम के बाद केकेआर के लिए शतक लगाने वाले वेंकटेश अय्यर दूसरे खिलाड़ी बने हैं. अय्यर ने 104 रन बनाए. बता दें कि मैकुलम ने साल 2008 के पहले आईपीएल एडिशन में शतक लगाया था.

IPL में आया वेंकटेश अय्यर का तूफ़ान, जड़ा धमाकेदार शतक, 15 साल बाद हुआ ऐसा
IPL में आया वेंकटेश अय्यर का तूफ़ान
नई दिल्ली:

केकेआर के लिए आईपीएल में जो आज से 15 साल पहले हुआ था, वो एक बार फिर हुआ है. दरअसल मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer Hundred) ने शानदार शतकीय पारी खेली है. ब्रेंडन मैकुलम (Brendon McCullum) के बाद केकेआर के लिए शतक लगाने वाले वेंकटेश अय्यर दूसरे खिलाड़ी बने हैं. अय्यर ने 104 रन बनाए. बता दें कि मैकुलम ने साल 2008 के पहले आईपीएल एडिशन में शतक लगाया था. जिसके बाद 15 सालों तक केकआर की तरफ कोई शतक नहीं आया था और अब वेंकटेश अय्यर ने ये कारनामा कर दिखाया है. अय्यर ने अपनी पारी के दौरान 6 चौके और 9 आसमानी छक्के लगाए. 

बता दें कि पिछले आइपीएल सीज़न में अय्यर कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे. लेकिन इस बार शुरुआत से ही रंग में नज़र आ रहे हैं. 

सोशल मीडिया ने ऐसे किया रिएक्ट:


कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, एन जगदीसन, नितीश राणा (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), टिम डेविड, नेहल वढेरा, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, डुआन जानसन, रिले मेरेडिथ
 

--- ये भी पढ़ें ---

* VIDEO देखें: विराट ने कुछ इस अंदाज से देखा गांगुली को, तो सोशल मीडिया अपने ही अंदाज में चहक उठा
* VIDEO देखें: कोहली को देखते ही गांगुली को लगा "करंट", मैच के बाद कोई आई कॉन्टैक्ट नहीं, कोई हैंडशेक नहीं

स्पोर्ट्स से जुड़ी खबर के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports HIndi

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Venkatesh Rajasekaran Iyer, Brandon McMullen, Kolkata Knight Riders, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com