Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी 2026 में अपनी बल्लेबाजी के कमाल कर दिखाया है. सेंट्रेल जोन के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में वैभव ने पहली पारी में 81 गेंद पर 92 रन बनाए तो वहीं दूसरी पारी में 42 गेंद पर 40 रन बनाकर आउट हुए. दोनों पारियों को मिलाकर वैभव ने कुल 9 छक्के लगाकर करिश्मा कर दिया. एक ओर जहां वैभव सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी के इतिहास में सबसे कम उम्र में अर्धशतक जमाने वाले बल्लेबाज बने तो वहीं अब इस सीजन सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज की सूची में नंबर 1 पर पहुंच गए हैं.
वैभव ने अबतक 2 मैच की तीन पारियों में 46.66 के औसत के साथ रन बनाए हैं और कुल 9 छक्के लगा लिए हैं. वैभव ने 140 रन भी बनाने का कमाल कर दिखाया है. स्ट्राइक रेट के मामले में वैभव सबसे आगे हैं. वैभव के पास 107.69 का स्टाइक रेट है.
दूसरे नंबर पर अंशुल कंबोज हैं जिनके नाम इस सीजन दलीप ट्रॉफी में 2 मैच की 3 पारी में 8 छक्के लगाए हैं. यानी वैभव ने इतनी कम उम्र में वह कमाल कर दिखाया है जो बड़े से बड़े दिग्गज नहीं कर पाते हैं. अब यदि ईस्ट जोन की टीम फाइनल खेलती हैं तो वैभव इस रिकॉर्ड को और बेहतर कर सकते हैं.
तीसरं नंबर पर शाहबाज अहमद हैं जिन्होंने अबतक 4 छक्के लगा लिए हैं. तुषार देशपांडे चौथे नंबर पर है. उन्होंने 2 छक्के लगाए हैं. मुशीर खान पांचवें नंबर पर हैं. मुशीर ने अबतक एक मैच खेलकर 2 छक्के लगाए हैं.
वैभव सूर्यवंशी ने यश ठाकुर को कूटा
वैभव ने सेमीफाइनल में दूसरी पारी में 43 रन की पारी खेली, 40 गेंद पर वैभव ने 43 रन बनाए, अपनी पारी में 15 साल के वैभव ने तीन चौके और दो छक्के लगाए. बता दें कि दूसरी पारी में आउट होने से पहले वैभव ने यश ठाकुर के खिलाफ जमकर बल्लेबाजी की और 4 गेंद पर 18 रन बनाए.
वैभव सूर्यवंशी Vs यश ठाकुर का मुकाबला
- पहली गेंद — चौका
- दूसरी गेंद — छक्का
- तीसरी गेंद — चौका
- चौथी गेंद — चौका
- पांचवीं गेंद — डॉट बॉल
- छठी गेंद — विकेट!
रजत पाटीदार ने लपका कमाल का कैच
वैभव 43 रन बनाकर आउट हुए, उनका कैच रजत पाटीदार ने लपका, पाटीदार ने उलटा दौर कर कैच को अंजाम दिया, एक ओर जहां वैभव की बैटिंग की तारीफ हो रही है तो वहीं दूसरी ओर रजत पाटीदार के कैच की भी तारीफ फैन्स कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें- Video: मैदान पर ग्लेन फिलिप्स ने किया अद्भुत करिश्मा, कभी नहीं पकड़ा गया ऐसा नायाब कैच, खुद भी चौंक गए
ये भी पढ़ें-\ सहवाग से आगे वैभव सूर्यवंशी, नंबर 1 पर यूसुफ पठान, दलीप ट्रॉफी में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 10 बल्लेबाज
ये भी पढ़ें-\ रोहित यादव नंबर 1, नीरज चोपड़ा के बाद सबसे दूर भाला फेंकने वाले टॉप 4 भारतीय जैवलिन थ्रोअर
ये भी पढ़ें-\ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का धमाका, U19 से IPL और दलीप ट्रॉफी तक बना डाले 7 महारिकॉर्ड, टूटना मुश्किल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं