Vaibhav Sooryavanshi Duleep Trophy Batting Video: दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन के खिलाफ दूसरी पारी में ईस्ट जोन की ओर से खेल रहे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी अर्धशतक जमाने से चूक गए और 43 गेंद पर 40 रन बनाकर यश ठाकुर की गेंद का शिकार बने .वैभव ने अपनी 40 रन की पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए थे. वैभव का कैच रजत पाटीदार ने लपका है. बता दें कि सेंट्रल जोन ने ईस्ट जोन को जीत के लिए 159 रन का टारगेट दिया है. सेंट्रल जोन की टीम दूसरी पारी में 158 रन पर आउट हो गई.
4 गेंद पर 18, वैभव का धमाका
दूसरी पारी में वैभव 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर कैच आउट हुए लेकिन इससे पहले वैभव ने अपना धमाकेदार वाला अंदाज दिखाया था. 15 साल के बैटर ने यश ठाकुर के इस ओवर में आउट होने से पहले तीन चौके औऱ एक छक्का लगाने में सफल रहे थे लेकिन आखिरी गेंद पर यश ने बाजी मारी और विस्फोक दिख रहे वैभव को आउट कर सेंट्रल जोन को थोड़ी राहत दी.
4⃣,6⃣,4⃣,4⃣, 🇼
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 1, 2026
Vaibhav Sooryavanshi 🆚 Yash Thakur battle part 2⃣ 🔥#DuleepTrophy | #CZvEZ
Scorecard ▶️ https://t.co/kyExeix2VY pic.twitter.com/wX8L5AHdTB
दलीप ट्रॉफी के सेमी-फाइनल में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से एक बार फिर दिखा दिया है कि उनके अंदर टैलेंट भरा पड़ा है. भारतीय क्रिकेट खुशकिस्मत है कि उन्हें वैभव जैसा खिलाड़ी मिला है.
- पहली पारी में 92(81) रन
- दूसरी पारी में 40(42) रन
दलीप ट्रॉफी में सबसे ज्यादा छक्का
भले ही दूसरी पारी में वैभव सूर्यवंशी जल्दी 43 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन अपनी इस आतिशी पारी में 15 साल के बल्लेबाज ने तीन चौके और दो छक्के लगाए. दलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने अबतक 9 छक्के लगाए हैं. इस मामले में दूसरे नंबर पर अंशुल कंबोज हैं जिनके नाम इस सीजन दलीप ट्रॉफी में 2 मैच की 3 पारी में 8 छक्के लगाए हैं. यानी वैभव ने इतनी कम उम्र में वह कमाल कर दिखाया है जो बड़े से बड़े दिग्गज नहीं कर पाते हैं. अब यदि ईस्ट जोन की टीम फाइनल खेलती हैं तो वैभव इस रिकॉर्ड को और बेहतर कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Video: मैदान पर ग्लेन फिलिप्स ने किया अद्भुत करिश्मा, कभी नहीं पकड़ा गया ऐसा नायाब कैच, खुद भी चौंक गए
ये भी पढ़ें- रोहित यादव नंबर 1, नीरज चोपड़ा के बाद सबसे दूर भाला फेंकने वाले टॉप 4 भारतीय जैवलिन थ्रोअर
ये भी पढ़ें- 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का धमाका, U19 से IPL और दलीप ट्रॉफी तक बना डाले 7 महारिकॉर्ड, टूटना मुश्किल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं