- दिल्ली से करीब 50 किलोमीटर दूर फरीदाबाद के पास नया शहर बसाने की योजना है
- 51 गांवों की जमीन पर करीब 11000 एकड़ क्षेत्र में नए शहर को बसाया जाएगा
- इस नए शहर में 10 लाख लोगों के बसने के लिए करीब 40 सेक्टरों में आवासीय और व्यावसायिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी
दिल्ली से सिर्फ 50 किलोमीटर की दूरी पर नया शहर बसाने की तैयारी चल रही है. ये नया शहर फरीदाबाद के पास होगा. हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण1,895 एकड़ जमीन पर करीब 10 लाख लोगों को बसाने की तैयारी में है. ये नया शहर 51 गांवों की जमीन पर प्रस्तावित है. इसे औद्योगिक नगरी के विस्तार को नई दिशा देने के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है. ये फैसला शहर की बढ़ती हुई आबादी और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए लिया गया है. HSVP ने 51 गांवों की जमीन पर नया शहर और करीब 40 सेक्टर बसाने की योजना तैयार भी कर ली है.
जमीन खरीद से जुड़ी प्रक्रिया कुछ इलाकों में पहले से चल रही है. करीब 19 गांवों में 4500 एकड़ जमीन के लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, इस पर 12 सेक्टर बसाने की योजना है. इन नए शहरी क्षेत्र को बसाने के लिए फरीदाबाद और ग्रेटर फरीदाबाद के आसपास के 51 गांवों की जमीन ली जाएगी. हरियाणा विकास प्राधिकरण की योजना करीब 40 नए सेक्टरों में आवासीय, व्यावसायिक और ट्रांसपोर्ट नगर जैसी सुविधाएं महैया कराने की है.
नए शहर में 10 लाख लोगों को बसाने की तैयारी
प्राधिकरण की योजना इन 40 नए सेक्टरों में करीब 10 लाख लोगों को बसाने की है. दरअसल फरीदाबाद में आबादी तेजी से बढ़ रही है. वर्तमान में करीब 28 लाख लोग यहां रह हे हैं. लेकिन कई बाहरी इलाकों में अब भी सीवर, सड़क, पनी के पानी, सरकारी स्कूल, ट्रांसपोर्ट और अस्पताल वगैहर की अच्छी सुविधाएं सीमित हैं. शहर पर बढ़ती आबादी और ट्रैफिर का भारी दबाव है. लगों की बुनियादी जरूरतों भी बढ़ रही हैं, जिसको देखते हुए फरीदाबाद जैसा ही नया शहर बनाने की तैयारी चल रही है, ताकि लोगों को रहने के लिए बेहतर जगह अन्य बुनियादी सुविधाओं के साथ मिल सके.
नए शहर में होंगी क्या-क्या सुविधाएं?
- अच्छी सड़कें
- पब्लिक ट्रांसपोर्ट
- मार्केट
- पार्क
- स्कूल
- अस्पताल
- ट्रांसपोर्ट समेत अन्य बुनियादी सुविधाएं
कब तक बसेगा दिल्ली के पास नया शहर
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की योजना पांच सालों में फरीदाबाद जैसा नया शहर बसाने की है. इन नए सेक्टरों में सुनियोजित तरीके से शहरी विस्तार किया जाएगा.
इन 51 गांवों की जमीन पर बसेगा नया फरीदाबाद
फरीदाबाद के आसपास के 51 गांवों की जमीन पर नए शहर को बनाए जाने का प्रस्ताव है. गाजीपुर, भांकरी, डबुआ, नचौली, पाली, भूपानी, बदरौला, तिगांव, अटाली, पन्हैड़ा बुखारपुर, जुन्हेड़ा, खुर्द, सीकरी, जाजरू, भनकपुर, खंदावली, नरहावली, लडौली, सुनपेड़, डीग, सरुरपुर समेत 51 गांवों की जमीन पर नए शहर को बसाए जाने की योजना है. इन नए सेक्टरों के बनने के साथ ही फरीदाबाद के बाहरी इलाकों में भी शहरीकरण की गतिविधियां बढ़ेंगी. सिर्फ रेजिडेंशियल ही नहीं कमर्शिल और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं के लिए भी जमीन ली जाएगी.
ट्रांसपर्ट नगर बनाने की तैयारी
इन गांवों की जमीन पर नया शहर प्रस्तावित है, वहां ट्रांसपोस्ट की भी बढ़िया व्यवस्था की जाएगी. 1,034.637 एकड़ जमीन पर ट्रांसपोर्ट नगर बसेगा. सेक्टर 132, 135, 145 में ट्रांसपोर्ट से जुड़ी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी. इसके लिए जमीन ग्रेटर फरीदाबाद में यमुना के पास लगे कुछ गांवों में चिन्हित की गई है.
12 सेक्टर्स के लिए मांगी है जमीन
हरियाणा विकास प्राधिकरण ने 12 नए सेक्टरों के लिए 19 गांवों की करीब 4500 एकड़ जमीन खरीदने के लिए किसानों से आवेदन पहले से ही मांगे हुए हैं. जमीन मालिक अपनी इच्छा के मुताबिक जमीन का मुआवजा मांग सकेगा. साथ ही पहले से डेवलप इलाकों में जमीन भी ले सकता है. इसके लिए जमीन मालिक को ई पोर्टल landpooling.hsvphry.org.in पर आवेदन करना होगा. आवेदन की अंतिम तारीख 30 नवंबर है.
ये भी पढे़ं-लखनऊ-उन्नाव और रायबरेली में बसेगा नया शहर, भूमि अधिग्रहण की तैयारी, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं