विज्ञापन

‘तूफानी बल्लेबाज ही नहीं, विकेट टेकर भी हूं’; वैभव सूर्यवंशी के बयान ने अब बल्लेबाजों को दी 'टेंशन'

Vaibhav Sooryavanshi on his Bowling: अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से दुनिया भर के गेंदबाजों को दहशत में डालने वाले वैभव सूर्यवंशी ने अब अपनी गेंदबाजी से भी कहर बरपाना शुरू कर दिया है.

‘तूफानी बल्लेबाज ही नहीं, विकेट टेकर भी हूं’; वैभव सूर्यवंशी के बयान ने अब बल्लेबाजों को दी 'टेंशन'
Vaibhav Sooryavanshi का बड़ा खुलासा

Vaibhav Sooryavanshi on his Wicket-taking ability : भारत के 15 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने अपने बल्ले से विश्व क्रिकेट में तहलका मचा रखा है लेकिन अब वह गेंदबाजी से भी करिश्मा कर रहे हैं. हाल ही में दिलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी ने वापसी की और इस बार उन्होंने अपनी गेंदबाजी से कमाल करते हुए 2 विकेट चटकाए. ईस्ट जोन के उप-कप्तान के तौर पर अपने पहले दिलीप ट्रॉफी मैच में, नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ ओपनिंग करते हुए वैभव सूर्यवंशी आठ रन पर आउट हो गए. हालांकि, जब नॉर्थ ईस्ट जोन पर फॉलो-ऑन लागू करने के बाद उनकी टीम को एक ब्रेकथ्रू की जरूरत थी, तो ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने गेंद युवा सूर्यवंशी को थमा दी. बिहार के इस होनहार लाल ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर कमाल कर दिया.

दिलीप ट्रॉफी में कमाल की गेंदबाजी करने को लेकर अब वैभव सूर्यवंशी ने राज खोला है और बताया है कि कप्तान ईशान ने उन्हें सिर्फ 3 ओवर की गेंदबाजी की करवाी थी. BCCI की ओर से शेयर किए गए वीडियो में वैभव सूर्यवंशी ने कहा, "अगर आप बल्लेबाजों से पूछें, तो उन्हें हमेशा गेंदबाजी करने में मजा आता है. बल्लेबाज का गेंदबाजी करना या गेंदबाज का बल्लेबाजी करना खिलाड़ी के लिए मजेदार होता है. विरोधी टीम के विकेट नहीं गिर रहे थे. इसलिए, मुझे दो-तीन ओवर गेंदबाजी करने के लिए कहा गया. ईशान भैया को लगा कि मुझे गेंद देकर वह रिस्क ले रहे हैं, लेकिन उन्हें नहीं पता कि मैं विकेट लेने वाला खिलाड़ी हूं, विकेट टेकर हूं'

वैभव ने आगे कहा,"मेरे मन में बस यही बात थी कि अगर मैं 5 विकेट भी ले लूं, तो भी मुझे गेंदबाजी के लिए सिर्फ तीन ओवर ही मिलेंगे. मैंने अपनी तरफ से अच्छी गेंदबाजी करने, एक ही जगह पर गेंद डालने और अपना स्पेल पूरा करने की कोशिश की थी. 

गेंदबाजी करने में आता है मजा

वैभव ने आगे ये भी कहा कि उन्हें गेंदबाजी करने में काफी मजा आता है. वैभव सूर्यवंशी ने कहा,  "इसमें बहुत मजा आया क्योंकि पिछले मैच में बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही थी, इसलिए गेंदबाजी से टीम के लिए योगदान देना अच्छा लगा. जब कोई बल्लेबाज विकेट लेता है, तो उससे ज्यादा खुशी की बात और कुछ नहीं हो सकती."

अब सेमीफाइनल पर नजर

वैभव सूर्यवंशी के फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में विकेटों की कुल संख्या 4 हो गई है, कुल मिलाकर, 7 फर्स्ट-क्लास मैचों में इस बाएं हाथ के बैटर ने अबतक  16.53 की औसत से 215 रन बनाने का कमाल किया है. वैभव अब बेंगलुरु में रविवार से शुरू होने वाले दलीप ट्रॉफी के सेमी-फाइनल में खेलते नजर आएंगे, जहां ईस्ट जोन का मुक़ाबला सेंट्रल जोन से होगा.

ये भी पढ़ें- नीरज चोपड़ा नंबर-3, पथिरागे नंबर 1, अरशद नदीम टॉप-10 से बाहर, 2026 में सबसे दूर भाला फेंकने वाले जैवलिन थ्रोअर

ये भी पढ़ें- रुमेश पथिरागे नंबर 4, नीरज चोपड़ा टॉप 5 से बाहर, सबसे ज्यादा 92 मीटर दूर भाला फेंकने वाले जैवलिन थ्रोअर

ये भी पढ़ें- कोलंबो टेस्ट पर गौतम गंभीर का आया पहला रिएक्शन, जीता हुआ मैच ड्रॉ होने पर तोड़ी चुप्पी

ये भी पढ़ें- एशियन गेम्स में खिलाड़ियों की सुविधाओं से नाराज बीसीसीआई, भारत की 'B' टीम भेजने का कर रहा विचार

ये भी पढ़ें- वर्ल्ड कप जिताया, एशिया कप दिलाया, फिर भी हटा दिया..कप्तानी जाने बाद छलका सूर्यकुमार यादव का दर्द

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com