विज्ञापन

नीरज चोपड़ा नंबर-3, पथिरागे नंबर 1, अरशद नदीम टॉप-10 से बाहर, 2026 में सबसे दूर भाला फेंकने वाले जैवलिन थ्रोअर

Top Javelin Throwers of 2026: टॉप 10 में तीन थ्रोअर्स के साथ, भारत पुरुषों के जैवलिन इवेंट में सबसे मजबूत देशों में से एक बना हुआ है.लेकिन, अभी सबकी नजरें पथिरागे पर टिकी हैं, जिनका 92.62 मीटर का थ्रो इस साल दुनिया का सबसे लंबा थ्रो रहा है.

नीरज चोपड़ा नंबर-3, पथिरागे नंबर 1, अरशद नदीम टॉप-10 से बाहर, 2026 में सबसे दूर भाला फेंकने वाले जैवलिन थ्रोअर
Top 10 Longest Javelin Throws of 2026

Rumesh Pathirage vs Neeraj Chopra:  भारत के ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियन नीरज चोपड़ा के लिए डायमंड लीग फाइनल और एशियाई खेलों का रास्ता अब एक साफ चेतावनी के साथ आया है.  श्रीलंका के जैवलिन स्टार ने गुरुवार को ज्यूरिख में 92.07 मीटर का शानदार थ्रो किया और साबित कर दिया कि इस सीजन में उन्हें हराना क्यों मुश्किल है. जून में रोम में 92.62 मीटर के वर्ल्ड-लीडिंग नेशनल रिकॉर्ड के बाद, 2026 में यह उनका 92 मीटर से ज्यादा का थ्रो करके उन्हें साबित कर दिया है कि उनसे आगे निकलना अब दूसरे जैवलिन थ्रोअर के लिए मुश्किल होने वाला है.

साल 2026 में किस जैवलिन थ्रोअर ने फेंका है सबसे दूर भाला

श्रीलंका के रुमेश पथिरागे ने 2026 में पुरुषों की जैवलिन थ्रो स्पर्धा में 92.62 मीटर की शानदार थ्रो के साथ इस साल सबसे दूर भाला फेंकने वाले एथलीट बन गए हैं.उन्होंने इस सीज़न में 92 मीटर का आंकड़ा पार करके धमाका कर दिया है. इस साल वह ऐसा करने वाले एकमात्र एथलीट भी हैं. जर्मनी के जूलियन वेबर 90.40 मीटर के साथ दूसरे नंबर पर हैं, जबकि भारत के ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा 88.05 मीटर की सीजन-बेस्ट थ्रो के साथ तीसरे नंबर पर है. 

पुरुषों की जैवलिन थ्रो स्पर्धा में इस साल भारत का प्रदर्शन शानदार रहा है. रोहित यादव ने 87.68 मीटर के साथ विश्व रैंकिंग में चौथा स्थान हासिल किया है और यश वीर सिंह भी टॉप 10 में जगह बनाने में सफल रहे हैं. सबसे चौंकाने वाली बात पाकिस्तान के ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता अरशद नदीम टॉप 10  में शामिल नहीं हैं.  अरशद नदीम  इस साल की टॉप 10 सबसे लंबी थ्रो की सूची में शामिल न होना यकीनन उनके लिए एक बहुत बड़ा झटका है. 

अरशद नदीम इस साल पूरी तरह से फ्लॉप रहे हैं

साल 2026 में पाकिस्तानी जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम का सबसे लंबा थ्रो 78.63 मीटर रहा है, जो उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के क्वालीफिकेशन राउंड के दौरान पहले प्रयास के दौरान फेंका था. वैसे, उनका  करियर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 92.97 मीटर का रहा है. 

2026 सीजन में पुरुष जैवलिन थ्रो के सबसे लंबे थ्रो, टॉप 10 में 3 भारतीय

रैंकजैवलिन थ्रोअरदेशसर्वश्रेष्ठ थ्रो
1रुमेश थरंगा पथिरागेश्रीलंका92.62 मीटर
2जूलियन वेबरजर्मनी90.40 मीटर
3नीरज चोपड़ाभारत     88.05 मीटर
4रोहित यादवभारत87.68 मीटर
5कर्टिस थॉम्पसनअमेरिका87.59 मीटर
6एंडरसन पीटर्सग्रेनाडा86.93 मीटर
7कैमरून मैकइंटायरऑस्ट्रेलिया85.73 मीटर
8अलियाक्सेई काटकावेत्स बेलारूस85.65 मीटर
9यशवीर सिंहभारत85.41 मीटर
19जाकुब वाडलेज्चचेक गणराज्य85.24 मीटर

अब सबकी नजरें डायमंड लीग फाइनल पर है जो  4-5 सितंबर को बेल्जियम के ब्रुसेल्स में होगा. नीरज चोपड़ा अपनी दूसरी डायमंड ट्रॉफी जीतने की कोशिश करेंगे. उन्होंने 2022 में यह खिताब जीता था, लेकिन पिछले तीनों संस्करणों में वे दूसरे स्थान पर रहे  थे. 

 डायमंड लीग फाइनल में शामिल जैवलिन थ्रोअर

  1. रुमेश पथिरागे (श्रीलंका) – 39 अंक
  2. एंडरसन पीटर्स (ग्रेनाडा) – 35 अंक
  3. केशोर्न वॉलकॉट (त्रिनिदाद एंड टोबैगो) – 23 अंक
  4. कर्टिस थॉम्पसन (अमेरिका) – 20 अंक
  5. जूलियस येगो (केन्या) – 13 अंक
  6. नीरज चोपड़ा (भारत) – 12 अंक

ये भी पढ़ें- रुमेश पथिरागे नंबर 4, नीरज चोपड़ा टॉप 5 से बाहर, सबसे ज्यादा 92 मीटर दूर भाला फेंकने वाले जैवलिन थ्रोअर

ये भी पढ़ें- कोलंबो टेस्ट पर गौतम गंभीर का आया पहला रिएक्शन, जीता हुआ मैच ड्रॉ होने पर तोड़ी चुप्पी

ये भी पढ़ें- एशियन गेम्स में खिलाड़ियों की सुविधाओं से नाराज बीसीसीआई, भारत की 'B' टीम भेजने का कर रहा विचार

ये भी पढ़ें- वर्ल्ड कप जिताया, एशिया कप दिलाया, फिर भी हटा दिया..कप्तानी जाने बाद छलका सूर्यकुमार यादव का दर्द

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Other Sports
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com