Gautam Gambhir's First Reaction After Colombo Test Draw: कोलंबो टेस्ट मैच ड्रा होने पर कोच गौतम गंभीर का पहला रिएक्शन सामने आ गया है. गंभीर ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर पर अपनी दिल की बात कही है. गंभीर ने अपने खिलाड़ियों की तारीफ की है और उनके जज्बे को सलाम किया है. गंभीर ने श्रीलंका के सोनल दिनुषा की जमकर तारीफ की है. भारतीय टीम के कोच गंभीर ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "टेस्ट क्रिकेट के लिए जज्बें, सब्र और मानसिक मजबूती की जरूरत होती है, जो हमारे खिलाड़ियों ने दिखाया है! शानदार प्रदर्शन के लिए सोनल दिनुषा की विशेष तारीफ" गौतम गंभीर के इस पोस्ट पर फैन्स के खूब सारे रिएक्शन भी आ रहे हैं.
Test cricket needs character, patience and mental toughness that's shown by our boys! Special shoutout to Sonal Dinusha for his exceptional performance! pic.twitter.com/zu8pNKt5pU
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) August 28, 2026
जानें शुभमन गिल ने क्या कहा
दूसरी ओर भारतीय कप्तान शुममन गिल ने टेस्ट मैच के ड्रा होने पर कहा, "निश्चित रूप से हम अक्सर कहते हैं कि एक बार जब कोई बल्लेबाज क्रीज पर जम जाए, तो उसे इसका पूरा फायदा उठाना चाहिए, और देवदत्त और सोनल ने ऐसा करके दिखाया है. यह हमारे लिए बहुत सकारात्मक संकेत है और सीरीज में उनकी बल्लेबाजी देखना वाकई सुखद अनुभव था.इससे खिलाड़ी की मानसिकता का पता चलता है, और यह हमारे लिए एक बहुत अच्छी बात है.
मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘मैं यह नहीं कहूंगा कि फॉलोऑन का फैसला उल्टा पड़ गया. हम यह भी सोच रहे थे कि चौथे या पांचवें दिन मौसम कैसा रहेगा और बारिश की संभावना होगी या नहीं। हम उस जोखिम को लेना चाहते थे. ' उन्होंने कहा, ‘‘सवाल यह था कि क्या हमें चौथे दिन दोबारा बल्लेबाजी करनी चाहिए और 200 रन बनाकर उन्हें करीब 400 रन का लक्ष्य देना चाहिए, या फिर फॉलोऑन देना चाहिए? यही फैसला हमारे सामने था."गिल के मुताबिक, उस समय टीम की स्थिति और जरूरतों के हिसाब से फॉलोऑन देना उचित फैसला था.
ये भी पढ़ें- देवदत्त पडिक्कल या मानव सुथार नहीं, आर अश्विन ने इस खिलाड़ी को बताया श्रीलंका दौरे की सबसे बड़ी खोज
ये भी पढ़ें- कोलंबो टेस्ट ड्रॉ से बढ़ी टेंशन, अब WTC फाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया के सामने क्या है गणित?
ये भी पढ़ें- अरशद नदीम से आगे नीरज चोपड़ा, नंबर 1 पर रुमेश थरंगा, वर्ल्ड रैंकिंग में टॉप 10 में भारत के दो जैवलिन स्टार
ये भी पढ़ें- इमरान खान...विवियन रिचर्ड्स को लेकर कपिल देव ने चुनी अपने दौर की T20 प्लेइंग 11, किसी भारतीय को नहीं दी जगह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं