विज्ञापन

'लीजेंड किलर' वैभव सूर्यवंशी! पहली-दूसरी गेंद पर इन दिग्गज गेंदबाजों को जड़े छक्के-चौके, देखें पूरी लिस्ट

Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल की उम्र में अपनी बल्लेबाजी से वैभव सूर्यवंशी ने दुनिया भर में तहलका मचा दिया है. खासकर पहली ही गेंद से चौका और छक्का लगाने की उनकी क्षमता उन्हें 'लीजेंड किलर' के तौर पर पहचान दे रही है.

'लीजेंड किलर' वैभव सूर्यवंशी! पहली-दूसरी गेंद पर इन दिग्गज गेंदबाजों को जड़े छक्के-चौके, देखें पूरी लिस्ट
Vaibhav Sooryavanshi Is a 'Legend Killer

Vaibhav Sooryavanshi Hit List:  15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने काफी कम समय में दुनिया के खतरनाक औऱ महान गेंदबाजों के अंदर डर पैदा कर दिया है. वैभव की बल्लेबाजी ऐसी है जिसे देखकर दुनिया हैरान है. वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी शैली पहली ही गेंद पर छक्का और चौका जमाने की कोशिश करने वाली है जिसका शिकार जसप्रीत बुमराह से लेकर पैट कमिंस जैसे दिग्गज गेंदबाज बन चुके हैं. यही कारण है कि अब वैभव सूर्यवंशी को 'लीजेंड किलर'  के तौर पर जाने जा रहे हैं.  इतनी कम उम्र में बेहतरीन गेंदबाजों के खिलाफ निडर होकर खेलने की वजह से वैभव सूर्यवंशी को 'लीजेंड किलर' का निकनेम मिला है. सिर्फ 15 साल के होने के बावजूद, इस युवा बैटर ने बड़े इंटरनेशनल स्टार्स के खिलाफ पहली ही गेंद से अटैक करने में कोई हिचकिचाहट नहीं दिखाई है.

उनकी 'हिट लिस्ट' में क्रिकेट के कुछ सबसे बड़े नाम शामिल हैं. सूर्यवंशी ने जसप्रीत बुमराह, पैट कमिंस, ट्रेंट बोल्ट, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर और लुंगी एनगिडी जैसे गेंदबाजों के खिलाफ़ पहली ही गेंद पर छक्के जड़े हैं.  इसके अलावा उन्होंने भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और जोश हेजलवुड के खिलाफ भी पहली गेंद पर चौके लगाने का कमाल किया है. 

वैभव की आक्रामक सोच यहीं नहीं रुकती. उन्होंने मार्को जानसन और सुनील नरेन जैसे वर्ल्ड-क्लास गेंदबाजों के खिलाफ दूसरी गेंद पर भी छक्के जड़े हैं, जो यह दिखाता है कि उनमें शुरुआत से ही विरोधी गेंदबाजों पर हमला करने की  प काबिलियत है. 

अपने निडर बल्लेबाजी से वैभव दुनिया के बड़े से बड़े गेंदबाजों को चुनौती देने की हिम्मत रख रहे हैं. यही कारण है कि उन्हें इस समय दुनिया का सबसे खतरनाक गेंदबाज माना जा रहा है.

लीजेंड किलर' वैभव सूर्यवंशी'

पहली गेंद छक्का

  • जसप्रीत बुमराह
  • पैट कमिंस
  • शार्दुल ठाकुर
  • वाशिंगटन सुंदर
  • ट्रेंट बोल्ट
  • मोहम्मद सिराज
  • लुंगी एनगिडी

पहली गेंद चौका

  • भुवनेश्वर कुमार
  • अर्शदीप सिंह
  • जोश हेज़लवुड

दूसरी गेंद छक्का

  • मार्को जानसन
  • सुनील नारायण 

ये भी पढ़ें-\\\ नंबर-2 किशोर जेना, नंबर-1 रोहित यादव, नीरज चोपड़ा के बाद 80m+ भाला फेंकने वाले टॉप-5 भारतीय जैवलिन थ्रोअर

ये भी पढ़ें-\\\ IND vs AFG T20I Series: चार खिलाड़ी अनफिट, नहीं किया रिजर्व के नामों का ऐलान, अफगानिस्तान के खिलाफ चुनी स्क्वाड पर उठे सवाल?

ये भी पढ़ें-15 साल के वैभव सूर्यवंशी का धमाका, U19 से IPL और दलीप ट्रॉफी तक बना डाले 7 महारिकॉर्ड, टूटना मुश्किल

ये भी पढ़ें-\\\ भारत के T20I स्क्वाड में जगह न मिलने पर क्रुणाल पंड्या का छलका दर्द, ऐसे रिएक्ट कर बढ़ाई हलचल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, Duleep Trophy, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com