- जॉर्जिया मेलोनी इटली की सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाली नेता बन गई हैं.
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेलोनी को एक्स पोस्ट बधाई देते हुए उनकी सफलता और नेतृत्व की प्रशंसा की है.
- पीएम मोदी ने मेलोनी की दोस्ती को भारत-इटली स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप मजबूत करने में अहम बताया है.
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने आज एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. मेलोनी इटली की सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी संभालने वाली नेता बन गई हैं. मेलोनी की इस सफलता पर पीएम मोदी ने उन्हें एक्स पोस्ट में बधाई दी है. पीएम मोदी ने शुक्रवार को एक एक्स पोस्ट में लिखा- इटली में युद्ध बाद के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने पर मेरी मित्र प्रधानमंत्री मेलोनी को बधाई. यह उपलब्धि उनके नेतृत्व में इटली की जनता के भरोसे और विश्वास को दर्शाती है.
पीएम मोदी ने की मेलोनी की निरंतर सफलता की कामना
पीएम मोदी ने अपने बधाई संदेश में आगे लिखा- उनकी दोस्ती ने भारत-इटली स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभाई है. मैं हमारे देशों के लोगों के लिए एक समृद्ध भविष्य बनाने के लिए हमारे करीबी सहयोग जारी रखने के लिए उत्सुक हूं. आने वाले वर्षों में उनकी निरंतर सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं. पीएम मोदी ने अपने एक्स पोस्ट में जॉर्जिया मेलोनी को भी टैग किया है.
Congratulations to my friend Prime Minister Meloni on becoming the longest continuously serving Prime Minister in Italy's postwar history. This milestone is a reflection of the trust and confidence of the Italian people in her leadership.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 4, 2026
Her friendship has also been…
पीएम मोदी ने जून 2026 में तोड़ा था नेहरू का रिकॉर्ड
मालूम हो कि कुछ महीनों पहले भी ऐसी ही उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हासिल की थी. जून 2026 में पीएम मोदी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के लगातार निर्वाचित कार्यकाल (4,398 दिन) का रिकॉर्ड तोड़ दिया था. ऐसे में पीएम मोदी ने जो रिकॉर्ड भारत में जून में तोड़ा, वो इटली में अब मेलोनी ने तोड़ा है. हालांकि कार्यकाल के हिसाब से देखें तो दोनों नेताओं में बड़ा अंतर है.
इटली में 80 साल में बन चुकी 70 सरकारें
मालूम हो कि इटली में पिछले 80 साल में करीब 70 सरकारें बन चुकी हैं. ऐसे में लगातार 3 साल 10 महीने और 11 दिनों तक पीएम की कुर्सी पर बैठकर जॉर्जिया मेलोनी ने सबसे लंबे प्रधानमंत्री का रिकॉर्ड बनाया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी के नाम था. न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार बर्लुस्कोनी ने अपने चार कार्यकालों में से एक के दौरान 1,412 दिन तक सरकार चलाई थी. लेकिन अब मेलोनी ने इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.
यह भी पढे़ं - NDA सरकार के 12 साल, PM मोदी ने तोड़ा सबसे लंबे वक्त तक प्रधानमंत्री रहने का नेहरू का रिकॉर्ड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं