विज्ञापन

Fortuner की बादशाहत होगी खत्म? Kia Sorento की एंट्री, अंदर मिलेगा 7 सीटों वाला आलीशान स्पेस

Fortuner और Kodiaq को टक्कर देने Kia Sorento भारतीय बाजार में आ गई है. 238hp की पावर, 7-सीटर लेआउट और प्रीमियम फीचर्स के साथ ये SUV लोगों को कितना पसंद आती है वो देखने वाली बात होगी. जानें कीमत और फीचर्स.

Fortuner की बादशाहत होगी खत्म? Kia Sorento की एंट्री, अंदर मिलेगा 7 सीटों वाला आलीशान स्पेस
Kia Sorento

Kia की नई SUV Sorento भारत में लॉन्च हो गई है. इस SUV को 27.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है. ये SUV Seltos से ऊपर पोजीशन की गई है. भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला Toyota Fortuner, Skoda Kodiaq, Jeep Meridian और Volkswagen Tayron जैसे मॉडल्स से है.

Kia Sorento: डिजाइन और डायमेंशन

Kia Sorento की लंबाई 4,815mm, चौड़ाई 1,900mm और ऊंचाई 1,785mm है. साथ ही इसमें 2,815mm का व्हीलबेस दिया गया ह. दावा किया गया है कि ये अपने सेगमेंट में सबसे लंबा और चौड़ा है. इसका अपराइट स्टांस वर्टिकली ओरिएंटेड हेडलैंप्स और DRLs के साथ आता है. जिसे सिग्नेचर टाइगर-नोज ग्रिल के साथ पेयर किया गया है. ये SUV 18-इंच अलॉय व्हील्स के साथ बॉक्सी डिजाइन ऑफर करती है. इसके रियर में फ्रंट की तरह ही वर्टिकली ओरिएंटेड टेल लैंप्स दिए गए हैं. ब्रांड इस SUV के लिए 8 कलर ऑप्शन्स दे रहा है. जिसमें एक ऑल-ब्लैक वर्जन का ऑप्शन भी शामिल है.

Kia Sorento: फीचर्स

इस SUV का केबिन प्रीमियम टेक्नोलॉजी-बेस्ड अप्रोच फॉलो करता है. वैरिएंट के आधार पर, इसमें 12.3-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन के साथ या तो 4-इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर या मैचिंग 12.3-इंच का डिजिटल डिस्प्ले मिलता है. हायर वैरिएंट्स में Kia का फुल CCNC नेविगेशन सिस्टम, Kia Connect 2.0, ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट्स, डिजिटल की, हेड-अप डिस्प्ले और एक जनरेटिव-AI असिस्टेंट मिलता है. इसके साथ दो अलग-अलग इंटीरियर थीम्स दी गई हैं.

Kia Sorento

Kia Sorento

फीचर लिस्ट में फर्स्ट और सेकंड-रो के लिए वेंटिलेटेड सीट्स, रिलैक्सेशन सीट्स, 10-वे इलेक्ट्रिक ड्राइवर सीट, फ्रंट पैसेंजर सीट के लिए फोर-वे पावर एडजस्टमेंट, पैनोरमिक सनरूफ, एंबियंट लाइटिंग, पावर्ड टेलगेट और 12-स्पीकर बोस (Bose) ऑडियो सिस्टम शामिल हैं. सेकंड रो में कैप्टन सीट्स के साथ वेंटिलेटेड सीट्स, रिक्लाइन और स्लाइड करने का ऑप्शन भी मिलता है.

इसमें सात पैसेंजर्स के बैठने के लिए थ्री-रो लेआउट मिलता है. जिसमें रिमोट सेकंड-रो फोल्डिंग, सेकंड और थर्ड रो में ISOFIX माउंट्स और फैमिली इस्तेमाल के लिए कई कम्फर्ट फीचर्स दिए गए हैं. ब्रांड इसमें सिक्स-सीट लेआउट का ऑप्शन भी दे रहा है.

Kia Sorento की कीमत

Latest and Breaking News on NDTV

Kia Sorento: सेफ्टी

सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें सात एयरबैग्स और 26-फीचर सेफ्टी पैकेज शामिल हैं. जबकि हायर वर्जन्स में 10 एयरबैग्स और 28 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स तक मिलते हैं. टॉप स्पेसिफिकेशन में 30-फीचर सुइट के साथ Level 2+ ADAS, सराउंड-व्यू और ब्लाइंड-व्यू मॉनिटर्स, रिमोट पार्किंग असिस्टेंस, डिजिटल इनसाइड रियर-व्यू मिरर, फ्रंट-एंड-रियर डैशकैम और मल्टी-कोलिजन ब्रेकिंग जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Kia Sorento: पावरट्रेन

Sorento भारत में Kia का पहला ऐसा मॉडल है जिसमें स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन और ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) मिलता है. इसमें डीजल इंजन का ऑप्शन भी दिया गया है. हाइब्रिड वर्जन में 1.6-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ एक इलेक्ट्रिक मोटर जोड़ी गई है. पेट्रोल इंजन 180hp और इलेक्ट्रिक मोटर 65hp जनरेट करती है. जिससे इसका कंबाइंड आउटपुट 238hp हो जाता है. हाइब्रिड पावरट्रेन 265 Nm का टॉर्क जनरेट करता है और ये ऑल-व्हील ड्राइव के साथ आता है.

डीजल वर्जन में 2.2-लीटर इंजन दिया गया है जो 193hp की पावर और 442 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. यह लोअर वर्जन्स में फ्रंट-व्हील ड्राइव के साथ मिलेगा, जबकि हायर HTX ग्रेड में ऑल-व्हील ड्राइव स्टैंडर्ड दिया गया है. ड्राइवर अपने ड्राइविंग एक्सपीरियंस को अलग-अलग ड्राइव मोड्स और टेरेन मोड्स के जरिए एडजस्ट कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- ऐसा करते ही रद्द होगा ड्राइविंग लाइसेंस! नितिन गडकरी का ऐलान, आ रहा नया 'पॉइंट सिस्टम'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kia Sorento, Kia Sorento 2026, Kia Sorento 7 Seater, Kia Sorento 6 Seater, Kia Sorento Booking
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com