विज्ञापन

यूपी-बिहार-कर्नाटक और महाराष्ट्र में विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान, 23 अक्टूबर को होगा मतदान

चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में विधान परिषद चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है. इस चुनाव में मतदान 23 अक्तूबर और मतगणना 27 अक्तूबर को कराई जाएगी. 

यूपी-बिहार-कर्नाटक और महाराष्ट्र में विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान, 23 अक्टूबर को होगा मतदान

चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में विधान परिषद चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है. ये सीटें शिक्षक और स्नातक कोटे की हैं. इन सीटों पर मतदान 23 अक्तूबर और मतगणना 27 अक्तूबर को कराई जाएगी. संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है. 

चुनाव आयोग की ओर से जारी बयान के मुताबिक बिहार में विधान परिषद की आठ सीटें 16 नवंबर को रिक्त हो रही हैं. वहीं कर्नाटक की चार सीटें 11 नवंबर, महाराष्ट्र की पांच सीटें छह दिसंबर और उत्तर प्रदेश की 11 सीटें छह दिसंबर को रिक्त हो रही हैं. 

चुनाव वाले राज्यों में विधान परिषद चुनाव के लिए अधिसूचना 29 सितंबर 2026 को जारी की जाएगी. उम्मीदवार छह अक्टूबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे. इन चुनावों में 23 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा. वोटों की गिनती 27 अक्टूबर को कराई जाएगी. संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है. 

यूपी-बिहार की किन सीटों पर होगा चुनाव

बिहार में रिक्त हो रही सीटों में पटना स्नातक सीट, दरभंगा स्नातक सीट, तिरहुत स्नातक, कोसी स्नातक, पटना शिक्षक, दरभंगा शिक्षक, तिरहुत शिक्षक और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीट शामिल है. इन सीटों पर चुनाव कराया जाएगा.

वहीं उत्तर प्रदेश में जिन सीटों पर चुनाव कराया जाएगा, उनमें लखनर् स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, वाराणसी निर्वाचन क्षेत्र, आगरा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, मेरठ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र, वाराणसी शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र, आगरा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र, मेरठ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र, बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र, गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव कराया जाएगा.

महाराष्ट्र-कर्नाटक की किन सीटों पर होगा चुनाव

इसी तरह से महाराष्ट्र के औरंगाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, पुणे स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, अमरावती शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र और पुणे शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल है.वहीं कर्नाटक में कर्नाटक साउथ-ईस्ट स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, कर्नाटक वेस्ट स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, कर्नाटक नार्थ-ईस्ट शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र और बंगलोर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव कराया जाएगा

ये भी पढ़ें: SC-ST एक्ट में बिना जांच FIR, बिना मंजूरी गिरफ्तारी पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट में CJI सूर्यकांत सुनेंगे केस, अधिवक्ता विष्णु कांत जैन की याचिका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Election Commission, UP News, Bihar News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com