UP Warriorz vs Gujarat Giants, WPL 2024: कप्तान बेथ मूनी के नाबाद अर्धशतक के बाद शबनम एमडी की तूफानी गेंदबाजी से गुजरात जॉयंट्स ने महिला प्रीमियर लीग में सोमवार को यहां यूपी वॉरियर्स को आठ रन से हरा दिया.गुजरात के 153 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए यूपी वॉरियर्स ने 35 रन पर ही पांच विकेट गंवा दिए थे. दीप्ति शर्मा (60 गेंद में नाबाद 88 रन, नौ चौके, चार छक्के) ने इसके बाद नाबाद अर्धशतक जड़ने के अलावा पूनम खेमनार (36 गेंद में नाबाद 36 रन, तीन चौके, एक छक्का) के साथ छठे विकेट के लिए 109 रन की अटूट साझेदारी लेकिन इसके बावजूद वॉरियर्स की टीम पांच विकेट पर 144 रन ही बना सकी.
गुजरात की ओर से तेज गेंदबाज शबनम ने 11रन देकर तीन विकेट चटकाए मूनी ने इससे पहले 52 गेंद में 10 चौकों और एक छक्के से नाबाद 74 रन की पारी खेलने के अलावा लॉरा वोलवार्ट (43) के साथ पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़कर गुजरात को आठ विकेट पर 152 रन तक पहुंचाया. इन दोनों के अलावा टीम की कोई अन्य बल्लेबाज 20 रन तक भी नहीं पहुंच पाई.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लक्ष्य का पीछा करने उतरे यूपी वॉरियर्स की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने चौथे ओवर में 16 रन तक ही चार विकेट गंवा दिए. शबनम ने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर ही एलिसा हीली (04) को मन्नत कश्यप के हाथों कैच कराने के दो गेंद बाद चामरी अटापट्टू (00) को भी एशलेग गार्डनर के हाथों कैच करा दिया.
कैथरीन ब्राइस ने सलामी बल्लेबाज किरण नवगिरे (00) को मन्नत के हाथों कैच कराया जबकि एशलेग ने ग्रेस हैरिस (01) को भारती फुलमाली के हाथों कैच कराके यूपी वॉरियर्स को चौथा झटका दिया. दीप्ति शुरू से ही अच्छी लय में दिखी. उन्होंने कैथरीन पर दो चौके मारे जिससे टीम ने पावर प्ले में चार विकेट पर 30 रन बनाए. तेज गेंदबाज शबनम ने श्वेता सहरावत (08) को बोल्ड करके यूपी वॉरियर्स को पांचवां झटका दिया.
दीप्ति ने पूनम के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया लेकिन शुरुआत रन गति में इजाफा करने में विफल रहीं. टीम 13 ओवर में पांच विकेट पर 63 रन ही बना सकी. एशलेग के 14वें ओवर में दीप्ति ने छक्का जबकि पूनम ने चौका मारा. दीप्ति ने तनुजा पर चौके के साथ 44 गेंद में लगातार तीसरा अर्धशतक पूरा किया. वॉरियर्स को अंतिम पांच ओवर में 67 रन की दरकार थी. दीप्ति ने कैथरीन जबकि पूनम ने मन्नत पर छक्के मारकर रन गति में इजाफा करने का प्रयास किया. मेघना सिंह के 18वें ओवर में हालांकि सिर्फ तीन रन बने.
वॉरियर्स को अंतिम दो ओवर में 40 रन की जरूरत थी. तनुजा के 19वें ओवर में 14 रन बने. दीप्ति ने अंतिम ओवर में मेघना पर दो छक्के मारे लेकिन इसके बावजूद ओवर में 17 रन ही बना पाईं.
इससे पहले मूनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद लॉरा ने टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई. लॉरा ने चामरी अटापट्टू जबकि मूनी ने साइमा ठाकोर पर चौके से खाता खोला. लॉरा ने सामरा के ओवर में तीन चौके जड़ने के अलावा अंजलि सरवानी और ग्रेस हैरिस पर भी दो-दो चौके मारे. उन्होंने राजेश्वरी गायवाड़ पर पारी का पहला छक्का जड़कर पावरप्ले में टीम का स्कोर बिना विकेट खोए 53 रन तक पहुंचाया.
लॉरा हालांकि बाएं हाथ की स्पिनर एकलेस्टोन की गेंद को आगे बढ़कर खेलने की कोशिश में एलिसा हीली के हाथों स्टंप हो गईं. चामरी ने अगले ओवर में डायलन हेमलता (02) को विकेटकीपर एलिसा के हाथों कैच कराके गुजरात का स्कोर दो विकेट पर 65 रन किया.
दीप्ति शर्मा ने फोएबे लिचफील्ड (04) को एकलेस्टोन के हाथों कैच कराके गुजरात को तीसरा झटका दिया. मूनी ने एकलेस्टोन के ओवर में छक्का और चौका मारा. एशलेग गार्डनर (15) ने राजेश्वरी पर छक्का जड़ा लेकिन उन्हीं की गेंद पर दीप्ति को कैच दे बैठीं. दीप्ति ने भारती फुलमाली (01) को एलिसा के हाथों कैच कराके गुजरात का स्कोर पांच विकेट पर 105 रन किया.
कैथरीन ब्राइस (11) ने राजेश्वरी और चामरी पर चौके मारे लेकिन एकलेस्टोन ने उन्हें पवेलियन भेज दिया. इसी ओवर में तनुजा कंवर (01) भी बोल्ड हो गईं. मूनी ने दीप्ति पर लगातार दो चौकों के साथ 42 गेंद में अर्धशतक पूरा किया. उन्हें हालांकि लगातार ओवरों में जीवनदान भी मिले.
मूनी ने अंतिम ओवर में एकलेस्टोन पर पांच चौकों के साथ पारी का अंत किया. गुजरात की टीम अंतिम दो ओवर में 32 रन जोड़ने में सफल रही. (Scorecard)
यूपी वॉरियर्स प्लेइंग इलेवन: एलिसा हीली (विकेटकीपर/कप्तान), किरण नवगिरे, चमारी अथापथु, ग्रेस हैरिस, दीप्ति शर्मा, श्वेता सहरावत, पूनम खेमनार, सोफी एक्लेस्टोन, साइमा ठाकोर, राजेश्वरी गायकवाड़, अंजलि सरवानी
गुजरात जॉयंट्स प्लेइंग इलेवन: लौरा वोल्वार्ड्ट, बेथ मूनी (विकेटकीपर/कप्तान), फोबे लिचफील्ड, दयालन हेमलता, एशले गार्डनर, भारती फुलमाली, कैथरीन ब्राइस, मन्नत कश्यप, तनुजा कंवर, मेघना सिंह, शबनम एमडी शकील
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं