Kartik Tyagi 153.6 KMPH Ball: मेरठ मावेरिक्स के तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने UP T20 में गोरखपुर लायंस के खिलाफ मैच में अपनी घातक गेंदबाजी से कमाल किया, खासकर कार्तिक ने 153.6 kmph की जबरदस्त रफ्तार के साथ एक गेंदबाजी फेंकी जिसपर बल्लेबाज भी आउट हो गया. गोरखपुर लायंस के खिलाफ मैच में कार्तिक त्यागी ने पनी तेज गति का इस्तेमाल करते हुए प्रिंस यादव को आउट किया. 153.6 kmph की जबरदस्त रफ्तार से गेंदबाजी कर कार्तिक त्यागी अब भारत के सबसे तेज गेंदबाजों में शामिल हो गए हैं. बता दें कि भारत के टॉप-5 सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबोजों में सबसे आगे उमरान मलिक हैं जिनके नाम 157 किमी/घंटा की रफ्तार के साथ गेंद फेंकने का रिकॉर्ड दर्ज है.
भारत के टॉप-5 सबसे तेज गेंदबाज
- उमरान मलिक – 157 किमी/घंटा
- मयंक यादव – 156.7 किमी/घंटा
- जवागल श्रीनाथ – 154.5 किमी/घंटा
- इरफान पठान – 153.7 किमी/घंटा
- कार्तिक त्यागी-153.6 किमी/घंटा
- मोहम्मद शमी – 153.3 किमी/घंटा
कार्तिक ने यूपी टी-20 लीग में अपनी गेंदबाजी से तहलका मचा दिया है. इससे पहले उन्होंने नोएडा किंग्स के खिलाफ मैच में 149 KMPH की रफ्तार से गेंद फेंकने का कमाल किया था. कार्तिक त्यागी लगातार 145 किमी/घंटा से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे हैं, जिससे भारतीय क्रिकेट में तेज गेंदबाजों के बढ़ते दबदबे का संकेत साफ नजर आ रहा है.
उमरान-मयंक के क्लब में कार्तिक त्यागी की एंट्री, 153.6 KMPH की रफ्तार से छाए
कार्तिक त्यागी ने U19 क्रिकेट की देन हैं. उन्होंने साल 2020 के अंडर 19 वर्ल्ड कप में शानदार प्रतिभा दिखाई थी, जहां भारत उपविजेता रहा था. कार्तिक ऑस्ट्रेलिया में 2020-21 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भी भारत की टीम का हिस्सा थे. हालांकि, उनकी पीठ और पिंडली की चोटों के कारण टीम से बाहर हो गए थे. क्रिकेट से काफी समय बाहर बिताने और अपनी फिटनेस पर काम करने के बाद त्यागी ने जोरदार वापसी की है और लगातार 145 किमी प्रति घंटे से अधिक की गेंदबाजी करके सभी को प्रभावित कर रहे हैं.
कार्तिक ने अपनी गति से प्रभावित किया और 2025 यूपी टी20 लीग में मेरठ मावेरिक्स के लिए 11 मैचों में 18 विकेट लिए. इसके बाद उन्हें आईपीएल 2026 में केकेआर ने चुना और 13 मैचों में 18 विकेट लिए. अब यूपीटी20 लीग 2026 में, त्यागी ने नोएडा किंग्स के खिलाफ 149 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज यॉर्कर से सबका ध्यान खींचा है.
ये भी पढ़ें- ध्रुव जुरेल का शतक, श्रीलंका में रचा इतिहास, तोड़ दिया धोनी का All-Time महारिकॉर्ड, नंबर 1 बल्लेबाज बने
ये भी पढ़ें- IND vs SL: श्रीलंका में भारत ने रचा इतिहास, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, WTC में ऐसा करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी
ये भी पढ़ें- ऋषभ पंत नंबर 1, धोनी नंबर 5, एशिया में सबसे तेज 1500 रन बनाने दुनिया के टॉप 5 विकेटकीपर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं