विज्ञापन

ऋषभ पंत नंबर 1, धोनी से आगे कुमार संगकारा, एशिया में सबसे तेज 1500 रन बनाने दुनिया के टॉप 6 विकेटकीपर

IND vs SL, 2nd Test, Rishabh Pant record in Test: ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ा कारनामा कर दिखाया है. पंत अब टेस्ट में एशिया में खेलते हुए सबसे तेजी से 1500 रन बनाने के मामले में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं.

ऋषभ पंत नंबर 1, धोनी से आगे कुमार संगकारा, एशिया में सबसे तेज 1500 रन बनाने दुनिया के टॉप 6 विकेटकीपर
Rishabh Pant record in Test: पंत का धमाका

Top 5 Asian wicketkeeper Fastest to 1500 Test Runs, Rishabh Pant: श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट मैच में भारत के विकेटकीपर ऋषभ पंत ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की और 89 गेंद पर 63 रन की पारी खेली, पंत ने अपनी पारी में 6 चौके और 2 छक्के लगाने में सफल रहे. पंत ने 70.79 की स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए, अपनी तूफानी पारी में पंत ने कई रिकॉर्ड बनाए जिसमें उनके नाम एक बड़ा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया. पंत अब एशिया में विकेटकीपर के तौर पर सबसे तेज 1500 रन पूरा करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं. पंत ने केवल 32 पारियों में यह कमाल एशिया में कर दिखाया है. इस मामले में दूसरे नंबर पर श्रीलंका का दिग्गज कुमार संगकारा है. 

Latest and Breaking News on NDTV

कुमार संगकारा ने एशिया में 33 पारियों में 1500 रन पूरा करने में सफल रहे थे. नंबर 3 पर पाकिस्तान के कामरान अकमल हैं जिन्होंने 37 पारियों में यह कमाल एशिया में पूरा किया था. नंबर 4 पर बांग्लादेश के विकेटकीपर लिटन दास हैं जिन्होंने 38 पारियों में यह कमाल किया था. नंबर 5 पर पाकिस्तान के सरफराज अहमद हैं जिन्होंने एशिया में 1500 रन केवल 38 पारियों में पूरे किए थे. भारत के महान विकेटकीपर धोनी ने एशिया में 1500 रन 38 पारियों में पूरा करने का कमाल किया था. 

एशिया में विकेटकीपर के तौर पर सबसे तेज़ी से 1500 टेस्ट रन बनाने वाले खिलाड़ी:

  • 32 पारियां - ऋषभ पंत, भारत 
  • 33 पारियां - कुमार संगकारा, श्रीलंका
  • 37 पारियां - कामरान अकमल,  पाकिस्तान
  • 38 पारियां - लिटन दास, बांग्लादेश
  • 38 पारियां - सरफ़राज़ अहमद  पाकिस्तान
  • 38 पारियां - एमएस धोनी, भारत

बता दें कि पंत के नाम अब टेस्ट में 102 छक्के दर्ज हो गए हैं. ऐसा कर पंत टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्का लगाने के मामले में एडम गिलक्रिस्ट से भी आगे निकल गए हैं. गिलक्रिस्ट ने टेस्ट में 100 छक्के लगाए थे. पंत टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज भी बन गए हैं. जिस तरह से पंत ने इस मैच में बल्लेबाजी की उसने फैन्स का खूब मनोरंजन किया. 

Latest and Breaking News on NDTV

पहले दिन हो गए थे चोटिल

पंत मैच के पहले दिन लाहिरु कुमारा की गेंद से हाथ में चोट लगने के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए थे, उन्होंने आज 3 रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई, उन्होंने दो घंटे से भी अधिक समय तक क्रीज पर बिताकर चोट को लेकर चिताओं को दूर कर दिया. 

ये भी पढ़ें- SL vs IND 2nd Test: ऋषभ पंत का बड़ा कारनामा, नंबर-5 पर बने दुनिया का सर्वश्रेष्ठ 'रॉकेट', कोई आस-पास नहीं

ये भी पढ़ें- ऋषभ पंत का महारिकॉर्ड, WTC इतिहास में भारत के लिए कारनामा करने वाले नंबर 1 बल्लेबाज बने

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rishabh Rajendra Pant, Mahendra Singh Dhoni, Kumar Sangakkara, India Vs Sri Lanka 2026/27, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com