विज्ञापन

Dhruv Jurel: शतक के बाद क्यों दिखाया बाइसेप्स पर बना 'जय जवान-जय किसान' टैटू? ध्रुव जुरेल ने बताई वजह

Dhruv Jurel on his celebration: जुरेल की 177 गेंद में नौ चौकों और दो छक्के की मदद से खेली गयी नाबाद 115 रन के बूते भारत ने नौ विकेट पर 503 रन र अपनी पहली पारी घोषित की

Dhruv Jurel: शतक के बाद क्यों दिखाया बाइसेप्स पर बना 'जय जवान-जय किसान' टैटू? ध्रुव जुरेल ने बताई वजह
IND vs SL, Dhruv Jurel Viral celebration

Dhruv Jurel on viral 'Jai Jawan, Jai Kisan' celebration:  ध्रुव जुरेल की धैर्य और संयम से खेली गयी नाबाद शतकीय पारी खेली और 115 रन बनाकर नाबाद रहे. जुरेल का यह दूसरा टेस्ट शतक था. बता दें कि जब ध्रुव जुरेल ने शतक जमाया तो उन्होंने जो जश्न मनाया वह सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ है. दरअसल, जुरेल ने अपने खास टैटू 'जय जवान जय किसान' को दिखाकर जश्न मनाया, जिसे फैन्स खूब पंसद कर रहे हैं. वहीं, अब दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद जुरेल ने इस जश्न  के पीछे का राज खोला है. जुरेल ने इस खास सेलिब्रेशन को लेकर कहा, "मेरे दादाजी किसान थे और मेरे पिताजी सैनिक.. मैं अपनी जड़ों को भूलना नहीं चाहता और वह सेलिब्रेशन उन्हीं के लिए था."

शतक पूरा होते ही जुरेल ने हेलमेट उतारा और ड्रेसिंग रूम की ओर अपनी बांह पर बना टैटू दिखाया, उस पर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के प्रसिद्ध शब्द ‘जय जवान, जय किसान' लिखा था.

बता दें कि ध्रुव जुरेल के पिता नेमचंद जुरेल ने भारत के लिए पाकिस्तान के खिलाफ 1999 कारगिल युद्ध में भाग लिया था. बाद में जुरेल के पिता ने आर्मी से वॉलेंटरी रिटायरमेंट ले ली. ऐसे में जब भी जुरेल ने शतक जमाते हैं तो है तो वह सलामी ठोककर इसका जश्न मनाते थे लेकिन इस बार उन्होंने  'जय जवान, जय किसान' लिखा हुआ टैटू दिखाकर जश्न मनाया जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है. 

शतक पूरा करने के बाद जुरेल ने फर्नांडो की गेंदों पर लगातार दो छक्के जड़े.एक लॉन्ग ऑफ के ऊपर से और दूसरा स्क्वायर लेग के ऊपर शानदार हुक के जरिए.

 भारत के 500 रन पार करते ही कप्तान शुभमन गिल ने पारी घोषित कर दी.  भारतीय टीम दिन के अंतिम घंटे में श्रीलंकाई बल्लेबजों पर दबाव बनाना चाहती थी लेकिन बारिश और खराब मौसम के कारण तीन ओवर का ही खेल संभव हो पाया. मैच के पहले दिन देवदत्त पडिक्कल ने 117 और कप्तान शुभमन गिल ने 50 रन की पारी खेली थी.

ये भी पढ़ें- ध्रुव जुरेल का शतक, श्रीलंका में रचा इतिहास, तोड़ दिया धोनी का All-Time महारिकॉर्ड, नंबर 1 बल्लेबाज बने

ये भी पढ़ें- IND vs SL: श्रीलंका में भारत ने रचा इतिहास, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, WTC में ऐसा करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhruv Chand Jurel, Cricket, India Vs Sri Lanka 2026/27
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com