NDTV उत्तर प्रदेश 2.0 कृषि से समृद्धि कार्यक्रम का आयोजन कानपुर में हुआ. मकसद सीधा था- योजना से परिणाम तक और लाभार्थी से सीधा संवाद. प्रदेश की तरक्की का पैमाना क्या है, सिर्फ सड़क-इमारत-निवेश या किसान की आय, पशुपालन से लाभ, सरकारी योजनाओं का सही व्यक्ति तक पहुंचना. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री संजय निषाद रहे. उन्होंने कहा पहले किसानों के पास केवल भगवान थे, मोदी-योगी ने भगवान के साथ विज्ञान भी दे दिया जो वरदान है. मंत्री ने कहा मछली पालन में यूपी ने क्रांति लाई है. प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में 12,245 लोगों को 60% सब्सिडी, महिलाओं- SC-ST को 60%, मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा में 2,270 लोगों को लाभ, अब 80% ताल-पोखर के पट्टे निषादों को. निषाद मत्स्य पालन कल्याण बोर्ड, मछुआ कल्याण कोष, किसान क्रेडिट कार्ड, बीमा कवर 5 लाख, फ्री ट्रेनिंग, रिवर रैंचिंग से गंगा-यमुना में चितला स्टेट फिश डाली जा रही है. यूपी इनलैंड फिशरीज में देश में नंबर 1, ग्रोथ 152%, वन ट्रिलियन इकोनॉमी में मत्स्य का 27% ग्रोथ. मछली वेज है, WHO लिस्ट से नॉनवेज से हटाया, गंगा-यमुना की मछली खाने वाला सीधे स्वर्ग जाएगा.