विज्ञापन

IND vs SL: श्रीलंका में भारत ने रचा इतिहास, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, WTC में ऐसा करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी

IND vs SL, 2nd Test: कोलंबो टेस्ट मैच में भारत ने ऐतिहासिक कमाल कर दिखाया है, टीम इंडिया ने पहली पारी में 400 से ज्यादा का स्कोर बनाकर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम करने में सफलता हासिल कर ली है.

IND vs SL: श्रीलंका में भारत ने रचा इतिहास, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, WTC में ऐसा करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी
India created history in Sri Lanka: भारतीय टीम ने रचा इतिहास

IND vs SL, 2nd Test: भारत ने कोलंबो टेस्ट मैच में इतिहास रच दिया है. भारत ने पहली पारी में 400 रनों का स्कोर पार किया. ऐसा कर भारत ने WTC में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. भारतीय टीम WTC इतिहास में सबसे ज्यादा बार 400+ स्कोर एक पारी में बनाने वाली टीम बन गई है. यह 27वीं बार है जब भारत ने WTC इतिहास में एक पारी में 400 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं. इस मामले में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है जिसके नाम 26 बार यह कारनामा करने का रिकॉर्ड दर्ज है. इसके अलावा तीसरे नंबर पर इंग्लैंड की टीम है. इंग्लैंड ने 23 बार यह कारनामा अबतक WTC में किया है. (IND vs SL, 2nd test scorecard)

Latest and Breaking News on NDTV

बता दें कि भारत ने पहली पारी में अबतक ये खबर लिखे जाने तक 131.2 ओवर में 475 रन 8 विकेट पर बना लिए हैं. बारिश के कारण जब खेल रूका तो भारत की ओर से ध्रुव जुरेल ने 95 और सिराज 0 पर नाबाद थे. भारत की ओर से पहली पारी में देवदत्त पडिक्कल ने 117 रन और ऋषभ पंत ने 63 रन बनाए. भारत के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 53 गेंद पर 45 रन की पारी खेली. 

WTC में  सबसे ज्यादा बार 400+ रन का स्कोर

  • 27 - भारत
  • 26 - ऑस्ट्रेलिया
  • 23 - इंग्लैंड

देवदत्त पडिक्कल का शतक

मैच में देवदत्त पडिक्कल ने अपने करियर का दूसरा शतक लगाया, पडिक्कल 117 रन बनाकर आउट हुए, पहले टेस्ट मैच में भी पडिक्कल ने शतकीय पारी खेली थी और 167 रन बनाए थे. 

दूसरी ओर मैदान पर भिड़ने की यशस्वी-असिथा को मिली सजा

 टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल और श्रीलंकाई तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली थी। दोनों खिलाड़ियों पर अब आईसीसी ने जुर्माना लगाया है. यशस्वी और असिथा पर आईसीसी ने मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया है. इसके साथ ही दोनों को एक-एक डिमेरिट प्वाइंट भी दिए गए हैं.

यशस्वी-असिथा को आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.12 का दोषी पाया गया है, जो "किसी खिलाड़ी, खिलाड़ी सहायता कर्मी, अंपायर, मैच रेफरी या किसी अन्य व्यक्ति (जिसमें अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान दर्शक भी शामिल हैं) के साथ अनुचित शारीरिक संपर्क" से संबंधित है.

ये भी पढ़ें- SL vs IND 2nd Test: ऋषभ पंत का बड़ा कारनामा, नंबर-5 पर बने दुनिया का सर्वश्रेष्ठ 'रॉकेट', कोई आस-पास नहीं

ये भी पढ़ें- ऋषभ पंत का महारिकॉर्ड, WTC इतिहास में भारत के लिए कारनामा करने वाले नंबर 1 बल्लेबाज बने

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Vs Sri Lanka 2026/27, India, Sri Lanka, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com