विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal: नवरात्रि का तीसरा दिन, मेष से मीन तक कई राशियों की चमकेगी किस्मत, जानिए आज का राशिफल

आज नवरात्रि का तीसरा दिन है. आज के दिन कई राशियों को करियर और धन संबंधी मामलों में लाभ के संकेत मिलेंगे. वहीं, कुछ लोगों को खर्च, रिश्तों और फैसलों को लेकर सावधानी बरतनी होगी. जानिए आज का राशिफल.

Aaj Ka Rashifal: नवरात्रि का तीसरा दिन, मेष से मीन तक कई राशियों की चमकेगी किस्मत, जानिए आज का राशिफल
आज का राशिफल
file photo

Aaj Ka Rashifal: आज 13 अक्टूबर और दिन मंगलवार है. नवरात्र का तीसरा दिन है और इस दिन मां चंद्रघंटा का पूजा की जाती है. आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर, जिम्मेदारियां और महत्वपूर्ण फैसले लेकर आ सकता है. चंद्रमा के गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों पर पड़ेगा. आज के दिन किसी को धन का लाभ मिलेगा, तो किसी को प्यार, परिवार, रोजगार में शुभ संकेत मिलेगा. जानिए मेष से लेकर मीन तक, आज का राशिफल.

मेष राशि

आज का दिन कई अच्छी संभावनाएं लेकर आया है. साहित्य और संगीत में रुचि बढ़ेगी। मनचाही वस्तु की खरीदारी हो सकती है और देश-विदेश से शुभ समाचार मिल सकते हैं. सामाजिक सम्मान बढ़ेगा तथा घर में चहल-पहल बनी रहेगी. हालांकि कोई महत्वपूर्ण योजना अधूरी रह सकती है. कानूनी मामलों में नया मोड़ आ सकता है, इसलिए व्यवहार में मर्यादा बनाए रखें.

वृषभ राशि

जमा खर्च का संतुलन बना रहेगा. इच्छित भूमि वाहन आदि का लेनदेन हित में रहेगा. नई जिम्मेदारियां को संभालने में आप सक्षम होंगे. आलस्य प्रमाद अवनति कारक है. प्रतियोगिता परिणाम उत्तम निकलेगा. देवताओं की सेवा में अत्यधिक समय लगेगा. पूंजी का निवेश लाभदायक रहेगा. स्थान परिवर्तन से बचे रहें, बड़े अधिकारी की हां में हां मिलाते रहे. आशा अतीत लाभ का सहयोग बनेगा. मकान दुकान का कार्य पूर्ण होगा. योजना की पूर्ति में मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा.

मिथुन राशि

इच्छित वस्तु खरीदी जाएगी. अनावश्यक दौड़ धूप से बचे रहें. उच्च अधिकारी की हां में हां मिलाते रहे. रचनात्मक कार्य साहित्य संगीत में मन रहेगा. भूमि वाहन आदि लेने का इच्छा पूरी होगी. अधूरा काम पूरा हो जाएगा. नए मित्रों से फायदा होगा. राज समाज में जनसंपर्क बढ़ेगा. लंबी यात्रा घर गृहस्ती का विचार बनेगा. इच्छित वस्तु खरीदी जाएगी. जितना कम बोले उतना अच्छा है, विवाद से बचाव रखें.

कर्क राशि

मन को शांत और स्थिर रखने की जरूरत है. कुछ परिस्थितियां दुविधाजनक रह सकती हैं, लेकिन लाभ मिलने के योग हैं, भले ही थोड़ी देरी हो. कारोबार में आश्चर्यजनक लाभ मिल सकता है. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. पुरानी निराशाएं दूर होकर नई उम्मीदें जगेंगी.

सिंह राशि

कहीं घूमने फिरने का अवसर मिलेगा. मां आध्यात्मिक सुख अनुभव करेगा. उच्च अधिकारियों से मधुर संबंध बनेंगे. नए प्रोजेक्ट प्रारंभ होगा. सामाजिक सम्मान आपको मिले, विरोधियों को शिकस्त मिलेगी. सामाजिक धार्मिक कार्यों में मन लगेगा. गृहस्थी की समस्याओं का समाधान होगा. मांगलिक कार्य बनेंगे, गृहस्थी में सरवत बढ़ेगी.

कन्या राशि

नशे की लत से दूरी बनाने का प्रयास करें. परिवार में आगंतुकों से खुशी होगी. आत्म शक्ति का विकास होगा. दुश्मनों से दूरी बनाने का कार्य करते रहें. मेहनत परिश्रम अत्यधिक होगा. लाभ कम प्राप्त होंगे. आश्वासन देने वाले मित्र से सावधान रहें. अधूरे कार्य पूर्ण होंगे. मेहनत के चलते लोग आपसे जोड़ने का प्रयास करेंगे. सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखें. भूमि वाहन आदि लेने का विचार पूरा होगा. आहार व्यवहार का ध्यान रखें.

तुला राशि

धन का खर्च सोच समझकर करें. व्यावसायिक क्षेत्र में फेरबदल के योग बन रहे हैं. अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं. कानूनी और मानसिक परेशानी संभव है. प्रतियोगिता परिणाम उत्तम रहेगा. विश्वास पात्र के ऊपर विश्वास न रखें. वह व्यक्ति आपको नुकसान पहुंचा सकता है. चल अचल संपत्ति से लाभ होगा. बच्चों के साथ बाहर का खाना बहुत पसंद होगा.

वृश्चिक राशि

क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें. किसी अनजान से पैसों का लेनदेन न करें. रुका हुआ धन की प्राप्ति होगी. नौकरी में प्रमोशन मिलने पर मन खुश रहेगा. लंबी यात्रा का विचार बनेगा. समय का सही उपयोग करें. राज समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी. किसी से अनायास मिथ्या विवाद झगड़ा भी संभव है.

धनु राशि

स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. वाहन चलाते समय सावधानियां बरतें. बनते बिगड़ते परिवेश में नए आयाम मिलेंगे. नित्यानंद का अनुभव होगा. गृहस्थी में सदस्यता बढ़ेगी. यात्रा छोटी किंतु मनोरंजन रहेगी. कर्म उद्योग में सिथिल लेट नुकसानदायक है. नए अवसर को बनाए. वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें. आशा अतीत लाभ का सहयोग बनेगा. सुखद समाचार मिलेगा. सोच समझ कर पारिवारिक क्षेत्र चलाने में आप सक्षम होंगे.

मकर राशि

घर और कार्यस्थल दोनों जगह जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन आप उन्हें संभालने में सक्षम रहेंगे. व्यापार में लाभ के संकेत हैं. मान-सम्मान बढ़ेगा. पड़ोसियों या किसी करीबी व्यक्ति की बातों से सावधान रहें। मित्रों और सहयोगियों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा.

कुंभ राशि

आर्थिक लाभ या सहायता मिलने के योग हैं. नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं. धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है. वैवाहिक जीवन में सुख बढ़ेगा. किसी से जल्दबाजी में दोस्ती न करें. हनुमान जी की पूजा शुभ फल दे सकती है.

मीन राशि

आज खुशी और थोड़ी भावुकता दोनों का अनुभव हो सकता है. धार्मिक यात्रा या देव दर्शन का विचार बनेगा. नई योजनाओं पर आगे बढ़ेंगे और प्रमोशन के योग बन रहे हैं. कारोबार और स्वास्थ्य दोनों पर ध्यान देने की जरूरत है. धोखेबाज मित्रों से सावधान रहें. समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com