विज्ञापन

CBSE ने जारी की 12वीं की डेटशीट, इन देशों में 23 अक्टूबर से शुरू होगी परीक्षा

CBSE Class 12 Exams Date: सीबीएसई की तरफ से एक साथ भारत और बाकी देशों में बोर्ड परीक्षाएं शुरू की गई थीं, लेकिन युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट के देशों में इसे रद्द करना पड़ा. अब इन छात्रों के लिए अलग से परीक्षा कराई जा रही है.

CBSE ने जारी की 12वीं की डेटशीट, इन देशों में 23 अक्टूबर से शुरू होगी परीक्षा
CBSE ने इन देशों के जारी की डेटशीट

CBSE की 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेटशीट का इंतजार हो रहा है, इसी बीच बोर्ड की तरफ से युद्धग्रस्त देशों में परीक्षा के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. कुछ महीने पहले बिगड़ते हालात को देखते हुए इन परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था, जिसके बाद अब इन्हें कराया जा रहा है. हालांकि सीबीएसई की तरफ से स्पेशल असेसमेंट स्कीम से रिजल्ट जारी कर दिया गया था, लेकिन कई ऐसे छात्र भी थे, जो अपने रिजल्ट से खुश नहीं थे. अब उनके लिए 23 अक्टूबर से परीक्षा कराई जा रही है. इसकी पूरी जानकारी बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर दी है. 

इन देशों में होगी परीक्षा

CBSE की तरफ से बताया गया है कि मिडिल ईस्ट देशों में 23 अक्टूबर से 28 अक्टूबर के बीच 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित होंगीं. इसमें कुल 7 देश शामिल हैं. जिनमें- बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) हैं. इन देशों में कुल 40 विषयों की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गई थीं. 

मई में जारी हुआ था रिजल्ट

मिडिल ईस्ट देशों में ईरान और इजरायल के युद्ध के चलते छात्रों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया था. ऐसे में सीबीएसई के छात्रों का परीक्षा देना लगभग नामुमकिन सा हो गया. इसके बाद मार्च में ही सीबीएसई की तरफ से रिजल्ट जारी करने के लिए एक असेसमेंट पॉलिसी बनाई गई. इसके बाद 13 मई को रिजल्ट जारी कर दिया गया. इस रिजल्ट को पिछली परीक्षाओं के आधार पर तैयार किया गया था. इसके बाद कई ऐसे छात्र सामने आए, जो अपने रिजल्ट और नंबरों से संतुष्ट नहीं थे, उनके लिए अब अलग से एग्जाम कराया जा रहा है. 

ये रही पूरी डेटशीट

  • 23 अक्टूबर को पॉलिटिकल साइंस, इकॉनोमिक्स, मैथमेटिक्स और एप्लाइड मैथमेटिक्स की परीक्षा होगी. 
  • 24 अक्टूबर को साइकोलॉजी, बिजनेस स्टडीज और फिजिकल एक्टिविटी की परीक्षा होगी.
  • 26 अक्टूबर को बायोलॉजी, आईटी, मल्टीमीडिया, मार्केटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की परीक्षा होगी. 
  • 27 अक्टूबर को होम साइंस, इंफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेज और कंप्यूटर साइंस की परीक्षा होगी. 
  • 28 अक्टूबर को अंग्रेजी का एग्जाम होगा. 

यह भी पढ़ें | हंसराज कॉलेज और JNU से पढ़ाई, UPSC टॉपर रहे तेज तर्रार IAS दीपक रावत की कहानी

यह भी पढ़ें | लेट आने वाले छात्रों की अंडरटेकिंग और राजनीतिक रैलियों पर रोक, NTA सुधारों पर आईं ये सिफारिशें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE Exams Dates, Cbse Board Exam Date Sheet, CBSE Exam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com