दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा से लेकर मैदानी इलाकों में आज भी बारिश, तेज हवाओं से मौसम बदला-बदला रहेगा. वहीं पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है. दिल्ली एनसीआर में कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं. दिल्ली में 12 से 13 अक्टूबर के दौरान बारिश और गरज-चमक के साथ 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने का अनुमान है. वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कुछ जगहों पर 14 और 15 अक्टूबर को ओले गिरने की चेतावनी है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी-पूर्वी राजस्थान में 50 किमी प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवाओं के साथ हल्की बारिश के आसार हैं. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के साथ दिल्ली-एनसीआर में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार हैं. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ जगहों पर ओले गिरने की चेतावनी है.
दिल्ली में आज का मौसम (Delhi Weather Today)
दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे, लेकिन तेज बारिश के आसार नहीं है. दिल्ली में सफदरंजग, पालम, आया नगर, लोदी रोड, रिज जैसे मौसम केंद्रों ने 12 अक्टूबर को अच्छी बारिश रिकॉर्ड की थी. सेंट्रल दिल्ली, ईस्ट दिल्ली, नई दिल्ली, नॉर्थ दिल्ली, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली, शाहदरा, साउथ दिल्ली, साउथ ईस्ट दिल्ली, साउथ वेस्ट दिल्ली, वेस्ट दिल्ली में रेड अलर्ट भी 3 घंटों के लिए था. हरियाणा के रोहतक, फरीदाबाद, गुरुग्राम और सोनीपत के साथ उत्तर प्रदेश में अमरोहा, बागपत, बिजनौर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर, नोएडा, संभल में बारिश देखी गई.
उत्तराखंड-हिमाचल में बर्फबारी
हिमालय क्षेत्र में उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में आया पश्चिम विक्षोभ अभी पहाड़ी राज्यों के साथ उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान जैसे राज्यों में भी बारिश लेकर आएगा. दिल्ली एनसीआर में बादल छाये रहने के साथ बारिश देखने को मिलेगी. हालांकि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के साथ बंगाल, बिहार और झारखंड से भी मॉनसून की वापसी शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी अगले 2 दिन बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है.जम्मू-कश्मीर में राजौरी, रामबन, पुलवामा, डोडा, अनंतनाग जैसे जिलों में बारिश के साथ बर्फबारी के भी आसार बन रहे हैं.
दिल्ली में बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड
दिल्ली में अक्टूबर की बारिश ने 4 साल का रिकॉर्ड तोड़ा है. सोमवार सुबह दिल्ली में जोरदार बारिश और आंधी-तूफान देखा गया था. दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग ने सुबह 8.30 बजे तक 24 घंटों में 41.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की. इससे ज्यादा बारिश इस महीने में 9 अक्टूबर 2022 को हुई थी, जब सफदरजंग में लगभग 74 मिमी बारिश हुई थी. बारिश से पारा भी 17-18 डिग्री पर आ गया. सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री रहा, जो इस महीने में सबसे कम था. पालम में 17 डिग्री, लोधी रोड पर18.7 डिग्री, रिज में 20 डिग्री और आयानगर में यह 18.5 डिग्री रहा, जो सर्दी का अहसास हुआ.

बिहार-झारखंड में आज का मौसम
मॉनसून की वापसी बिहार के सुपौल, झारखंड के रांची, छत्तीसगढ़ के बीजापुर, ओडिशा के सुंदरगढ़, तेलंगाना के हैदराबाद और कर्नाटक के बेलगावी और गोवा के पणजी से होकर जा रही है. ऐसे में अगले दो दिनों में यहां से मॉनसून की वापसी पूरी हो जाएगी. वहीं पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने और बारिश की गतिविधि थमने के साथ उत्तर पश्चिमी शुष्क और ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों में बहेंगी. इससे सुबह और शाम सर्दी का अहसास बढ़ेगा.
IMD DISTRICT-WISE NOWCAST WARNING Valid for the next 3 hours Issue Time: 12-10-2026 06:00 Hrs IST Valid Up To: 12-10-2026 09:00 Hrs IST 🔴 RED WARNING — TAKE ACTION Lightning/thunderstorms with gusty winds around 60 kmph and heavy rain above 15 mm/hour are very likely over: * Delhi: Central Delhi, East Delhi, New Delhi, North Delhi, North East Delhi, North West Delhi, Shahadra, South Delhi, South East Delhi, South West Delhi, West Delhi 🟠 ORANGE ALERT — BE PREPARED Thunderstorms and lightning with gusty winds of 40–60 kmph and moderate to intense rain of 5–15 mm/hour are likely over: * Haryana: Faridabad, Gurgaon, Rohtak, Sonipat * Uttar Pradesh: Amroha, Baghpat, Bijnor, Bulandsahar, Gautam Budh Nagar, Ghaziabad, Hapur, Meerut, Sambhal ⚠️ Safety Advisory: Stay alert and take necessary precautions. Do not shelter under trees or weak structures. Check road and traffic conditions, avoid flood/landslide-prone areas, and follow official advice. MORE DETAILS (including Yellow warnings) https://t.co/lQ5xJbGQ5f ──────────────────────────── India Meteorological Department Ministry of Earth Sciences
— India Meteorological Department (@Indiametdept) October 12, 2026
एमपी-छत्तीसगढ़ में भी बरसात
पश्चिमी मध्य प्रदेश में 15 से 16 अक्टूबर तक इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, खरगोन, खंडवा, उज्जैन,
देवास, आगर-मालवा, रतलाम में बारिश के आसार हैं. पूर्वी मध्य प्रदेश में रीवा, सतना, मैहर, शहडोल, अनूपपुर,जबलपुर, कटनी, ग्वालियर, सिवनी, बालाघाट, छिंदवाड़ा में 16 से अक्टूबर तक बारिश आ सकती है.
बिहार-झारखंड से बंगाल तक बारिश
बंगाल में 14 से 18 अक्टूबर तक और बिहार में 16 से 18 अक्टूबर तक बारिश का फिर से माहौल बन रहा है. ओडिशा में भी 18 अक्टूबर तक हल्की बारिश का मौसम बना रहेगा. पूर्वोत्तर की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश में 14 से 17 अक्टूबर, असम-मेघालय में 13 से 18 अक्टूबर, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में भी बारिश का अलर्ट है. मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड और त्रिपुरा में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी भी है.
दक्षिण पश्चिम मॉनसून की वापसी
मौसम विभाग का कहना है कि 2-3 दिनों में देश के बाकी हिस्सों में दक्षिण पश्चिम मॉनसून के लौटने और दक्षिण प्रायद्वीप में उत्तर पूर्वी मॉनसून की बारिश शुरू होने के आसार बन रहे हैं. उत्तर पूर्व मॉनसून अगले 5-6 दिनों तक आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और पुडुचेरी के इलाकों में भारी बारिश लेकर आएगा. उत्तरी कर्नाटक में 17-18 अक्टूबर तक भारी बारिश होने के आसार हैं. जबकि रायलसीमा क्षेत्र में 15-16 अक्टूबर को भारी बारिश होने के संकेत हैं. केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अगले 3 से 4 दिनों भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं