Top 5 Fastest Hundreds in CPL History : सीपीएल 2026 के 22वें मैच में ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स और गुयाना अमेज़न वॉरियर्स के बीच मैच के दौरान शिमरोन हेटमायर ने 40 गेंद पर शतक लगाने का कमाल किया, उनका यह शतक सीपीएल के इतिहास में सबसे तेज शतक में दर्ज हो गया है. बता दें कि सीपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों में आंद्रे रसेल और टिम सीफर्ट भी शामिल हैं. दोनों ने भी सीपीएल में 40 गेंद पर शतक लगाने का कमाल किया है.
इसके बाद दूसरे नंबर पर शाई होप हैं जिन्होंने सीपीएल में 41 गेंद पर शतक लगाने में सफलता हासिल की है. तीसरे नंबर पर आंद्रे रसेल ही जिनके नाम 41 गेंद पर शतक लगाने का कमाल दर्ज है. नंबर 4 पर निकोलस पूरन हैं जिन्होंने 2020 में गुयाना अमेज़न वॉरियर्स की ओर से खेलते हुए सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के खिलाफ मैच में 45 गेंद पर 100 रन की नाबाद पारी खेली थी. इस पारी में पूरन ने 4 चौके और 10 छक्के लगाए थे. नंबर 5 पर रकीम कॉर्नवाल हैं जिन्होंने भी 45 गेंद पर सीपीएल में शतक ठोका है.
सीपीएल में सबसे तेज शतक
- आंद्रे रसेल – 40 गेंदों में शतक – टालावाह्स बनाम रेड स्टील – 10 अगस्त 2018
- टिम सीफर्ट – 40 गेंदों में शतक – किंग्स बनाम फाल्कन्स – 31 अगस्त 2025
- शिमरोन हेटमायर – 40 गेंदों में शतक – अमेजन वॉरियर्स बनाम नाइट राइडर्स – 01 सितंबर 2026
- शाई होप – 41 गेंदों में शतक – अमेज़न बनाम रॉयल्स – 17 सितंबर 2023
- आंद्रे रसेल – 42 गेंदों में शतक – टालावाह्स बनाम रेड स्टील – 5 अगस्त 2016
सीपीएल में सबसे ज्यादा शतक किस बल्लेबाज के नाम
दूसरी ओर सीपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड ड्वेन स्मिथ के नाम है. स्मिथ ने 4 शतक सीपीएल में लगाए हैं. क्रिस गेल भी सीपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हैं. गेल ने भी 4 शतक CPL में लगाए हैं. निकोलस पूरन ने 3 और फाफ डुप्लेसिस ने भी 3 शतक सीपीएल में लगाने का कमाल कर दिखाया है. हेटमायर ने अबतक दो शतक सीपीएल में ठोके हैं.
ये भी पढ़ें- 9 छक्के, 8 चौके, शिमरोन हेटमायर ने CPL में मचाया कोहराम, एक ही मैच में जमाया 2 शतक, सबसे तेज सेंचुरी भी ठोका
ये भी पढ़ें- Video: मैदान पर ग्लेन फिलिप्स ने किया अद्भुत करिश्मा, कभी नहीं पकड़ा गया ऐसा नायाब कैच, खुद भी चौंक गए
ये भी पढ़ें-\ सहवाग से आगे वैभव सूर्यवंशी, नंबर 1 पर यूसुफ पठान, दलीप ट्रॉफी में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 10 बल्लेबाज
ये भी पढ़ें-\ रोहित यादव नंबर 1, नीरज चोपड़ा के बाद सबसे दूर भाला फेंकने वाले टॉप 4 भारतीय जैवलिन थ्रोअर
ये भी पढ़ें-\ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का धमाका, U19 से IPL और दलीप ट्रॉफी तक बना डाले 7 महारिकॉर्ड, टूटना मुश्किल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं