हाल ही में श्रीलंकाई ऑलराउंडर दासुन शनाका ने कैरेबियन T20 टूर्नामेंट में सेंट किट्स एंड नेविस के लिए खेलते हुए टी-20 लीग क्रिकेट की सबसे धमाकेदार पारियों में से एक खेली और सिर्फ 39 गेंदों में शतक जड़ दिया।.43 गेंदों में उनकी नाबाद 121 रनों की पारी, जिसमें आठ चौके और 12 छक्के शामिल थे, उनकी टीम को एक बड़ी जीत दिलाने में मदद की. शनाका अब सीपीएल के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने आंद्रे रसेल के 2018 में बनाए गए 40 गेंदों में शतक के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.
इस पारी ने शनाका को उन बेहतरीन बल्लेबाजों की सूची में भी शामिल कर दिया है जिन्होंने T20 लीग क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाए हैं. शनाका ने पचास रन पूरे करने के बाद तेजी से रन बनाना शुरू किया, डेथ ओवरों में खूब रन बटोरे और सीजन की सबसे यादगार पारियों में से एक के साथ अपनी पारी समाप्त की. ऐसे में जानते हैं उन 10 बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने टी-20 लीग में सबसे तेज शतक लगाने का कमाल किया है.
इस मामले में पहले नंबर पर क्रिस गेल हैं, गेल ने आईपीएल में 30 गेंद पर शतक लगाया है. दूसरे नंबर पर निकोलस पूरन का नाम है, पूरन ने मेजर लीग क्रिकेट में 31 गेंद पर शतक ठोका है.
तीसरे नंबर पर पाकिस्तान सुपरलीग में 36 गेंद पर शतक लगाने वाले पाकिस्तानी बैटर्स उस्मान खान हैं, चौथे नंबर पर दासुन शनाका शनाका है जिनके नाम अब 39 गेंद पर शतक लगाने का कमाल दर्ज हो गया है. बिग बैश लीग में सबसे तेज शतक सिमंस और ओवेन के नाम दर्ज है.
बांग्लादेश प्रीमियर लीग में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अहमद शहजाद के नाम है, शहजाद ने 40 गेंद पर शतक ठोका है. वहीं, हैरी ब्रूक ने द हंड्रेड में 41 गेंद पर सेंचुरी जमाने का कमाल किया है. साउथ अफ्रीका टी-20 में सबसे तेज शतक विल जैक्स के नाम है. विल जैक्स ने 41 गेंद पर शतक ठोका है. इसके बाद लंका प्रीमियर लीग में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड राइली रूसो के नाम है. राइली रूसो ने 44 गेंद पर शतक ठोका है. वहीं, इंटरनेशनल लीग टी20 में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड टॉम बैंटन के नाम है. टॉम बैंटन ने 52 गेंद पर शतक ठोका है.
टी-20 लीग में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप 10 बैटर्स
- आईपीएल = क्रिस गेल (30 गेंद)
- मेजर लीग क्रिकेट = निकोलस पूरन (31 गेंद)
- पाकिस्तान सुपरलीग = उस्मान खान (36 गेंद)
- कैरेबियन प्रीमियर लीग = दासुन शनाका (39 गेंद)
- बिग बैश लीग = सिमंस / ओवेन (39 गेंद)
- बांग्लादेश प्रीमियर लीग= अहमद शहजाद (40 गेंद)
- द हंड्रेड = हैरी ब्रूक (41 गेंद)
- साउथ अफ्रीका टी-20 = विल जैक्स (41 गेंद)
- लंका प्रीमियर लीग = राइली रूसो (44 गेंद)
- इंटरनेशनल लीग टी20 = टॉम बैंटन (52 गेंद)
ये भी पढ़ें- 17 साल के कृष्ण चंद्र ने छोड़ा नीरज चोपड़ा को पीछे, U-18 में सबसे दूर भाला फेंकने वाले टॉप 5 जैवलिन थ्रोअर
ये भी पढ़ें- अगर जसप्रीत बुमराह नहीं हुए फिट तो कौन लेगा उनकी जगह? BCCI ने चुना संभावित विकल्प
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं