इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर स्टुअर्ट ब्रॉर्ड और स्टीवन फिन ने मौजूदा दौर के 10 सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का चयन किया है जिसमें इन दोनों पूर्व गेंदबाजों ने विराट कोहली और रोहित शर्मा को जगह नहीं दी है जिसने फैन्स को हैरान कर दिया है. स्टुअर्ट ब्रॉर्ड और स्टीवन फिन ने मिलकर अपने 10 सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में पहले नंबर पर मिचेल स्टार्क को जगह दी है. नंबर 2 पर दोनों की पसंद भारत के जसप्रीत बुमराह रहे हैं तो वहीं नंबर 3 पर ट्रैविस हेड का चयन किया गया है. नंबर 4 पर भारत के वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल को जगह दी गई है. नंबर 5 पर फिन और ब्रॉर्ड ने हैरी ब्रूक को चुनाव किया है.
10 सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों में नंबर 6 पर रबाडा को तो वहीं, नंबर 7 पर दोनों की पसंद स्टीव स्मिथ बने हैं. नंबर 8 पर ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा का चुनाव किया गया है. नंबर 9 पर स्टुअर्ट ब्रॉर्ड और स्टीवन फिन ने जो रूट और आखिर में नंबर 10 पर मार्को जानसन का चुनाव किया गया है. स्टुअर्ट ब्रॉर्ड और स्टीवन फिन ने टॉप 10 क्रिकेटरों में केवल 3 भारतीय को शामिल किया है तो वहीं, ऑस्ट्रेलिया के 3 खिलाड़ियों को शामिल किया है. उन्होंने इंग्लैंड से केवल जो रूट को इस खास लिस्ट में जगह दी है.
स्टुअर्ट ब्रॉर्ड और स्टीवन फिन ने 'फॉर द लव ऑफ क्रिकेट' के यू- ट्यूब चैनल पर बात करते हुए अपने पसंद के टॉप 10 क्रिकेटरों का चुनाव किया है. लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी का नाम भी नहीं है.
स्टुअर्ट ब्रॉर्ड और स्टीवन फिन ने चुने मौजूदा दौर के टॉप 10 क्रिकेटर
मिचेल स्टार्क, जसप्रीत बुमराह, ट्रैविस हेड, शुभमन गिल, हैरी ब्रूक, कगिसो रबाडा, स्टीव स्मिथ, रवींद्र जडेजा, जो रूट, मार्को जानसन
ये भी पढ़ें- भारत-जापान टी 20 आज, फ्री में कैसे देखें LIVE मुकाबला?
ये भी पढ़ें- कौन हैं 36 साल की सुचिका तरियाल? विश्व चैंपियन को हराकर एशियन गेम्स में भारत को दिलाया MMA ब्रॉन्ज मेडल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं