हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में 2-1 से मिली हार के बाद टीम इंडिया की पराजय से ज्यादा चर्चा तीनों ही मैचों में खाता नहीं खोल सके सूर्यकुमार यादव (suryakumar Yadav) की हो रही है. यादव के चाहने वाले हैरान हैं कि आखिरकार इस आतिशी बल्लेबाज को क्या हो गया, तो वहीं विशेषज्ञों और पूर्व क्रिकेटरों से उनके खेल को लेकर सवाल किए जा रहे हैं. शुरुआती दोनों मैचों में यादव लेफ्टी पेसर मिशेल स्टार्क के शिकार हुए, तो आखिरी वनडे में उन्हें स्पिनर एश्टन अगर ने आउट किया. और जब दिग्गज सुनील गावस्कर से पूछा गया कि सूर्य के साथ क्या गलत रहा, तो उन्होंने कहा "कुछ नहीं."
SPECIAL STLORY:
भारत के दोनों उदीयमान लेफ्टी पेसरों का आईपीएल में खेलना संदिग्ध, हो सकते हैं टूर्नामेंट से बाहर
"इंपैक्ट प्लेयर" के अलावा ये 3 नए महत्वपूर्ण नियम भी लागू होंगे इस बार आईपीएल में
खेल चैनल स्टार-स्पोर्ट्स के साथ बातचीत के दौारन गावस्कर यादव के हालिया संघर्ष को लेकर सवाल किया गया था. इस पर सनी बोले, "कुछ भी नहीं...कुछ भी नहीं." गावस्कर ने कहा कि यादव को यह समझना होगा कि ऐसा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ भी हो सकता है. और ऐसा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ हो चुका है. ऐसे में मैं सोचता हूं कि जो बात उन्हें करनी है, वह है ध्यान लगाना. उन्हें इन तीन मैचों को भूल जाना चाहिए और आईपीएल पर ध्यान लगाकर रन बटोरने चाहिए. एक बार वह आईपीएल में रन बना लेते हैं, तो अगले वनडे के लिए उनके भीतर आत्मविश्वास लौट आएगा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गावस्कर ने उम्मीद जतायी कि कुछ दिन बाद शुरू होने जा रही लीग में यादव हालात पूरी तरह बदल देंगे. और हासिल की फॉर्म को यादव बाद में भारत के लिए खेले जाने वाले वनडे मैचों में भी लेकर जाएंगे. उन्होंने कहा कि ठीक है कि वह तीन बार शुरुआती तीन गेंदों पर आउट हो गए. ऐसे में यह कहना बहुत ही मुश्किल है उनके साथ क्या गलत जा रहा है. उन्होंने कहा कि यह सही है कि मिशेल स्टार्क द्वारा दो मैचों में फेंकी गयीं दो गेंद बहुत ही अच्छी थीं. हो सकता है कि इसके बाद यादव थोड़ा ज्यादा चिंतित हो गए हों.
वैसे गावस्कर ही नहीं, बल्कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी तीसरे वनडे के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में यादव का बचाव किया था. उन्होंने कहा था कि सूर्यकुमार ने सीरीज में केवल तीन ही गेंद खेलीं. और मैं नहीं जानता कि आप इसमें ज्यादा कुछ देख सकते हैं. उनके खिलाफ तीन अच्छी गेंद आयीं और वह आउट हो गए.
ये भी पढ़ें-
* WI vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, वनडे क्रिकेट में ऐसा करने वाली इकलौती टीम बनी
स्पोर्ट्स से जुड़ी खबर के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports HIndi
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं