विज्ञापन
This Article is From Apr 19, 2024

Ashutosh Sharma: "यह तो भारत का नया मिस्टर 360 है, क्या फिनिशर है", तूफानी पारी ने बना दिए आशुतोष के नए लाखों फैंस

Ashutosh Sharma: आशुतोष शर्मा के तूफानी अंदाज पर करोड़ों भारतीय ही नहीं, दुनिया भर के फैंस फिदा हो गए हैं. सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक कमेंट आ रहे हैं

Ashutosh Sharma: "यह तो भारत का नया मिस्टर 360 है, क्या फिनिशर है", तूफानी पारी ने बना दिए आशुतोष के नए लाखों फैंस
Ashutosh Sharma: आशुतोष पर भारत के करोड़ों फैंस फिदा हो गए हैं
नई दिल्ली:

Ashutosh Sharma: जारी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में वीरवार को पंजाब के आशुतोष शर्मा (Ashutosh Sharma) की तूफानी पारी के बाद हर तरफ उनके ही नाम का शोर है. 28 गेंदों पर 7 छक्कों और 2 चौकों से 61 रन की ऐसी पारी, जिसे सामने खड़े न तो भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ही कभी भूल पाएंगे और न ही हार्दिक पांड्या सहित तमाम खिलाड़ी. बहरहाल, इस पारी ने आशुतोष शर्मा को लाखों नए प्रशंसक दे दिए हैं. सोशल मीडिया पर उनके नाम की तूती बोल रही है. फैंस एक से बढ़कर एक कमेंट इस 25 साल के बल्लेबाज के लिए कर रहे हैं. गजब का फिनिशर है भाई

Watch: स्वीप कर बुमराह पर जड़ा आशुतोष ने छक्का, तो सभी रह गए हैरान, वीडियो हो रहा वायरल

एकदम पैसा वसूल परफॉरमेंस है. जिस तरह आशुतोष ने एक के बाद एक प्रचंड छक्के जड़े, उसने सभी का दिल जीत लिया

इरफान पठान भी मुरीद हो गए. वास्तव में अभी तो दिग्गजों के कमेंट आने बाकी हैं. अभी तो शुरुआत ही हुई है

कौन इस स्ट्राइक रेट का दीवाना नहीं हो जाएगा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ashutosh Rambabu Sharma, Punjab Kings, Mumbai Indians, India, Indian Premier League 2024, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com