विज्ञापन

IND vs NZ 4th ODI: 89 पर ऑल-आउट हुआ भारत, गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर आमने-सामने

प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर ने माना कि मैट हेनरी ने अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन वह इस बात से भी चिंतित दिखे कि टीम इंडिया पूरे 50 ओवर नहीं खेल पाई.

IND vs NZ 4th ODI: 89 पर ऑल-आउट हुआ भारत, गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर आमने-सामने
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर आमने-सामने

'किसी ने अपना विकेट आसानी से नहीं गंवाया' भारतीय टीम बे ओवल में सिर्फ 89 रनों पर ऑल-आउट हुई, उसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने बल्लेबाजों का बचाव करते हुए यह बात कही हैं. लेकिन हेड कोच गौतम गंभीर ने साफ और स्पष्ट तौर पर कहा  कि अगर टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पा रही है तो  यह चिंता की बात है. इस दौरान गंभीर ने यह मानने से इनकार कर दिया कि हेनरी की गेंदें 'अनप्लेबल' थीं. न्यूजीलैंड में भारतीय बल्लेबाजों को जो परिस्थितियां मिली हैं, वह दक्षिण अफ्रीका में भी मिलेंगी, ऐसे में जब वर्ल्ड कप के आयोजन में अब एक साल से भी कम का समय बचा है, टीम इंडिया का 89 पर ऑल-आउट होना, टीम मैनेजमेंट के लिए गंभीर चिंता का विषय है. 

बल्लेबाजों के बचाव में उतरे श्रेयस अय्यर

बे ओवल में खेले गए वनडे सीरीज के चौथे मैच को न्यूजीलैंड से मिले 334 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम सिर्फ 89 रन सिमट गई. कप्तान अय्यर ने कहा कि नई गेंद के साथ मैट हेनरी की सटीक गेंदबाजी ही दोनों टीमों के बीच हार-जीत का मुख्य अंतर रही.

हेनरी ने भारतीय पारी के पहले ही ओवर में रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर को आउट कर दिया. इस तेज गेंदबाज ने अपने मैच में 9.4 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 27 रन देकर 6 विकेट झटके.

मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में श्रेयस अय्यर ने कहा,"पहली पारी में हमने लगभग सब कुछ आजमाया, जबकि वे गेंद के उछाल पर लगातार शॉट खेल रहे थे. हमें लगा कि पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी है, क्योंकि उन्होंने 330 रन (333) बनाए थे. हां, कुछ कैच जरूर छूटे, लेकिन खेल में ऐसा होता रहता है. जब हम ड्रेसिंग रूम में थे, तो लगा था कि हम आसानी से लक्ष्य हासिल कर लेंगे, लेकिन जिस तरह से गेंद अंदर और बाहर की तरफ सीम हो रही थी, बल्लेबाज यह तय ही नहीं कर पा रहे थे कि उन्हें कैसे खेलना है. अगर आप आउट होने वाले खिलाड़ियों के विकेटों को देखें, तो किसी ने भी अपना विकेट आसानी से नहीं गंवाया. वे वाकई बहुत अच्छी गेंदें थीं." 

अनप्लेबल कुछ नहीं होता- गंभीर

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से बात करते हुए, गंभीर ने इस बात से इनकार किया कि हेनरी की गेंदें 'अनप्लेबल' थीं. उन्होंने कहा कि समस्या पूरी तरह से बल्लेबाजों के खेलने के तरीके में थी, और यह उनके लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है. मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में गंभीर ने कहा,"इंटरनेशनल क्रिकेट में कोई भी गेंद ऐसी नहीं होती जिसे खेला न जा सके. हमें शुरुआती 10 ओवरों को सुरक्षित निकालना था. मैट हेनरी ने अच्छी जगहों पर गेंदबाजी की, लेकिन हमें उसे संभालना आना चाहिए था. जब आप 90 के आसपास के स्कोर पर पूरी तरह आउट हो जाते हैं, तो यह चिंता की बात होती है. ये हालात वर्ल्ड कप के काफी करीब हैं. पिछले मैच में भी हमने 7 विकेट गंवा दिए थे; यह चिंता का विषय है."

हेड कोच ने कहा,"पिछले मैच में भी हमारा स्कोर 111 रन पर 7 विकेट था. यह थोड़ी चिंता की बात है. हमें मानसिक रूप से और अपनी स्किल्स के मामले में तैयार रहने की जरूरत है. ऐसे हालात में 35-40 रन बिना किसी नुकसान के (0 विकेट पर) ठीक रहते हैं. हमारे पास अनुभव है और उम्मीद है कि हम आखिरी मैच में खुद को ढाल लेंगे."

न्यूजीलैंड द्वारा पहले बल्लेबाजी करते हुए 333 रन बनाने के बावजूद, गंभीर को गेंदबाजी यूनिट से ज्यादा शिकायतें नहीं थीं. उनके अनुसार, भारत को फील्डिंग में बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए था, क्योंकि कुछ कैच छूटे थे,"आकिब नबी बदकिस्मत रहे. अगर हमें विल यंग का विकेट मिल जाता, तो स्थिति कुछ और हो सकती थी. बाद में तो कोई भी कुछ भी कह सकता है. हमने कैच छोड़े और हमें इसका खामियाजा भुगतना पड़ा. हम सभी को अपनी गेंदबाजी यूनिट पर गर्व होना चाहिए."

जब उनसे 'वबल सीम' का सामना करने के बारे में पूछा गया, जो इस मैच में एक समस्या लग रही थी, तो गंभीर ने कहा,"मैं बहुत ज्यादा तकनीकी बारीकियों में नहीं जाता. गेंद में बहुत ज्यादा मूवमेंट नहीं था. मूवमेंट को संभालना बल्लेबाज का काम है. सीम से ज्यादा, गेंद की लाइन और लेंथ ने हमारे लिए मुश्किलें पैदा कीं. हमारे बल्लेबाज क्रीज पर ही फंस गए थे."

यह भी पढ़ें: सिर्फ 2 रन से भारत 'सबसे बड़ी शर्मिंदगी' से बच गया, जानें कब, कहां मिलीं 6 सबसे बड़ी हार

यह भी पढ़ें: US टीम को छोड़ पोचेटिनो बने मैनचेस्टर यूनाइटेड के कोच, कभी यूरोप पर राज करने वाले क्लब को बचाने की चुनौती

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gautam Gambhir, Shreyas Santosh Iyer, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com