- एनडीटीवी ने एशियन टीवी अवॉर्ड्स में बेस्ट न्यूज प्रोग्राम और बेस्ट न्यूज प्रेजेंटर के पुरस्कार जीते हैं
- शिव अरूर को उनकी उत्कृष्ट एंकरिंग और पत्रकारिता के लिए बेस्ट न्यूज प्रेजेंटर का पुरस्कार प्रदान किया गया है
- शिव अरूर ने पत्रकारिता में निष्पक्षता और जटिल मुद्दों की गहराई को समझने की जिम्मेदारी पर जोर दिया है
वियतनाम में आयोजित टेलीविजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह 'एशियन टीवी अवॉर्ड्स' (Asian Television Awards) में एनडीटीवी (NDTV) ने दो बड़ी श्रेणियों में पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया है. एनडीटीवी को दो कैटेगरी में ये अवॉर्ड मिला है.
आपको बता दें कि एशिया-पैसिफिक क्षेत्र के बेहतरीन कंटेंट और बेहतरीन प्रतिभाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से हर साल आयोजित होने वाले इस अवॉर्ड शो में एशिया भर के उन संस्थानों को सम्मानित किया जाता है जो अपने-क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ काम कर रहे होते हैं. इस बार एनडीटीवी को अपनी शानदार पत्रकारिता के लिए ये सम्मान मिला है.
बेस्ट न्यूज प्रोग्राम और बेस्ट प्रेजेंटर की ट्रॉफी मिली
समारोह के दौरान एनडीटीवी के बेहद चर्चित और संवेदनशील मुद्दों को उठाने वाले शो 'इंडिया मैटर्स' (India Matters) को बेस्ट न्यूज प्रोग्राम (Best News Program) के खिताब से नवाजा गया. इसके साथ ही देश के जाने-माने पत्रकार और एनडीटीवी के मैनेजिंग एडिटर शिव अरूर को उनकी बेहतरीन एंकरिंग और अनूठे अंदाज के लिए बेस्ट न्यूज प्रेजेंटर (Best News Presenter) का सबसे बड़ा पुरस्कार मिला. इस दोहरे सम्मान ने वैश्विक स्तर पर एनडीटीवी की निष्पक्ष और गंभीर पत्रकारिता की साख को एक बार फिर से साबित कर दिया है.

समारोह के दौरान शिव अरूर ने कहा कि हम भीड़ से अलग हटकर पत्रकारिता कर रहे हैं और देश का विश्वास बने हुए हैं. उन्होंने आगे कहा कि हमारी जिम्मेदारी है कि हम जटिल मुद्दों की गहराई को समझें और लोगों की अलग-अलग राय को सामने लाएं.

यह भी पढ़ें | UP में IAS के तबादले: 2 करोड़ का अवार्ड जीतने वाले DM पाण्डेय को जालौन से हटाया, ये अधिकारी भी बदले
यह भी पढ़ें | बेटे के इंतजार में बीती जिंदगी, फिर खुद ही सजाई चिता, 12 इंटरनेशनल अवॉर्ड जीतकर दुनियाभर में छाई ये फिल्म
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं