विज्ञापन

Virat Kohli ने जीता दिल, 0 पर आउट करने वाले Matt Henry को दिया खास गिफ्ट, रिएक्शन ने लूटी महफिल, Video

विराट कोहली वनडे करियर में 20वीं बार 0 पर आउट हुए हैं, चौथे वनडे में मैट हेनरी ने उन्हें अपनी बेहतरीन गेंद पर बोल्ड कर दिया, कोहली उस गेंद को समझ नहीं पाए थे.

Virat Kohli ने जीता दिल, 0 पर आउट करने वाले Matt Henry को दिया खास गिफ्ट, रिएक्शन ने लूटी महफिल, Video
विराट कोहली ने जीता दिल
न्यूजीलैंड क्रिकेट

चौथे वनडे में भारतीय टीम को 244 रनों से हार का सामना करना पड़ा, भारतीय टीम को 334 रन का टारगेट मिला था लेकिन भारतीय टीम केवल 89 रन ही बना सकी. भारत की हार का सबसे बड़ा कारण मैट हेनरी रहे जिन्होंने अकेले 6 विकेट लिए जिसके कारण भारतीय टीम 89 रन ही बना सकी, मैट हेनरी ने रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर को आउट कर भारतीय बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. 

इस मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले मैट हेनरी को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. वहीं, मैच के बाद किंग कोहली ने तेज गेंदबाज को खास गिफ्ट भी दिया जिसकी वीडियो न्यूजीलैंड क्रिकेट ने शेयर किया है.  कोहली ने कीवी तेज गेंदबाज को अपनी ऑटोग्राफ वाली जर्सी दी और मुकाबले में उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए बधाई दी. किंग कोहली से खास गिफ्ट पाकर मैट हेनरी की खुशी का कोई ठीकाना नहीं था. हेनरी के चेहरे पर जो भाव थे वह उस बात का बयां कर रहा था. 

बता दें कि 2010 के बाद यह दूसरी बार है जब एक ही वनडे मैच में कोहली और रोहित डक पर आउट हुए हैं, इससे पहले साल 2010 में दांबुला वनडे में दोनों दिग्गज मैच में डक पर आउट हुए थे.इसके अलावा अपने वनडे करियर में यग 20वीं बार है जब कोहली आउट हुए हैं. ऐसा कर कोहली ने सचिन की इस अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. सचिन भी अपने वनडे करियर में 20 बार डक पर आउट हुए हैं. 

एक ही वनडे मैच में रोहित-कोहली DUCK पर आउट होने वाले मैच

  • बनाम श्रीलंका, दांबुला (2010)
  • माउंट में न्यूजीलैंड बनाम। माउंगानुई (2026)

यह भी पढ़ें | लैंगर- हेडन ओपनर, नंबर 3 कैलिस, नंबर 4 तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग ने चुनी ग्रेटेस्ट ऑल टाइम बेस्ट प्लेइंग -11

यह भी पढ़ें | नंबर 1 सहवाग, रोहित ने की गावस्कर बराबरी, वनडे में पारी की पहली गेंद पर सबसे ज्यादा बार आउट होने वाले बल्लेबाज

यह भी पढ़ें | मैट हेनरी का मेगा रिकॉर्ड, मेंडिस -ब्रेट ली के खास क्लब में हुए शामिल, 6 विकेट लेकर मचाई सनसनी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, Matthew James Henry, New Zealand Vs India 2026/27, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com