- WTC Final 7 जून से खेला जाएगा
- दोपहर 2:30 बजे से होगा सीधा प्रसारण
- बनने लगा मेगा इवेंट को लेकर माहौल
WTC Final मुकाबला जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे पूर्व दिग्गजों और टीम के वर्तमान सदस्यों की बयानबाजी भी गति पकड़ रही है.फाइनल के लिए पहले से ही दोनों देशों ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है, लेकिन चर्चा फाइनल इलेवन को लेकर हो रही है. रवि शास्त्री और रिकी पोंटिंग कई दिग्गजों ने मुकाबले के लिए पहले ही अपनी-अपनी इलेवन चुन ली है, तो अब सनी गावस्कर अपनी टीम के साथ सामने आए हैं. WTC Final 7 जून से लंदन के ओवल मैदान पर खेला जाएगा.
गावस्कर ने स्टार-स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा कि मैं बल्लेबाजी के बारे में बात करूंगा, तो पारी की शुरुआत रोहित और गिल करेंगे, जबकि नंबर तीन पर पुजारा, चार पर कहोली और पांच पर अजिंक्य रहाणे मेरी टीम में होंगे. सनी बोले कि नंबर छह थोड़ा चिंता का विषय है. मुझे लगता है कि इस क्रम पर केएस भरत या इशान किशन में से किसी एक को खिलाया जाएगा. खबर यह है कि केएस भरत खेलेंगे क्योंकि अभी तक उन्होंने सभी मैच खेलेंगे. ऐसे में संभवत: नंबर छह पर केएस भरत खेलेंगे. एक वजह यह भी है कि इशान के पास टेस्ट क्रिकेट में ज्यादा अनुभव नहीं है. वह अभी तक एक भी टेस्ट नहीं खेले हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गावस्कर ने आगे कहा कि मेरे नंबर सातर रवींद्र जडेजा होंगे. अगर दिन में धूप खिली रहती है और आगे भी ऐसी ही भविष्यवाणी की जाती है, तो मैं सोचता हूं कि जडेजा और आर. अश्विन दोनों ही नंबर-7 और आठ पर खेलेंगे. वहीं, बाकी तीन खिलाड़ी मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और संभवत: शार्दूल ठाकुर होंगे. गावस्कर की भारतीय इलेवन इस प्रकार है:
1. रोहित शर्मा (कप्तान) 2. शुभमन गिल 3. चेतेश्वर पुजारा 4. विराट कोहली 5. अजिंक्य रहाणे 6. केएस. भरत 7. रवींद्र जडेजा 8. आर. अश्विन 9. मोहम्मद शमी 10. मोहम्मद सिराज 11. शार्दूल ठाकुर
गावस्कर ने अपनी इलेवन में मौसम को अहमियत दी है. मतलब ऐसा भी है कि अगर ओवल में मौसम घटादार हुआ, तो फिर कौन जानता है कि सनी के साथ-साथ टीम इंडिया एक स्पिनर की कटौती कर चार पेसरों के साथ मैदान पर उतर जाए. बहरहाल, असल इलेवन का पता तो बुधवार को टॉस के समय ही चलेगा.
--- ये भी पढ़ें ---
* आखिरी बॉल पर CSK की जीत देख होश खो बैठा फैन, दरवाज़ा तोड़ जश्न हुआ वायरल, Video
* WTC Final 2023: भारत में कितने बजे से देख पाएंगे IND -AUS के बीच का फाइनल, पूरी टीम, लाइव टेलीकास्ट और कौन होगा अंपायर, जानें सबकुछ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं