एशिया कप (Asia Cup 2022) में एक बार फिर 28 अगस्त को भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच बहुप्रतीक्षित महा-मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमें यूएई में हुए 2021 टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के बाद दोबारा एक दुसरे से टकराएंगी. पिछली बार बाबर आजम (Babar Azam) की टीम ने भारत को 10 विकेट से हराया था. उसके बाद से भारतीय टीम में कई बदलाव हो चुके हैं. विराट कोहली (Virat Kohli) की जगह रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टीम की कमान संभाल ली है और पूर्व भारतीय बल्लेबाज राहुल द्रविड़ टीम के मुख्य कोच बन चुके हैं. इसके अलावा खिलाड़ियों में भी कई बदलाव हुए हैं. इस बार मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती और राहुल चाहर टीम से बाहर हैं.
जहां एक ओर पाकिस्तान ने भारत पर एकतरफा जीत दर्ज की थी, वहीं आईसीसी टूर्नामेंट पर अब भी पाकिस्तान पर भारत का दबदबा है. पाकिस्तानी टीम अब तक भारत को एक वनडे वर्ल्ड कप के एक भी मैच में नहीं हरा पाई है. पिछली बार भारत के खिलाफ मिली पाकिस्तानी टीम को जीत एक टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2021) मैच में उनकी पहली जीत थी, वरना हर बार टीम इंडिया ने ही मैच जीता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
* ‘ये लो. एक और Sachin Tendulkar, जैसे एक काफी नहीं था', जब इस भारतीय ओपनर को देखकर घबराए थे Brett Lee
* साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज नहीं पढ़ पाया गेंद का ऐंगल, इस तरह थाली में परोस कर दिया अपना विकेट- Video
पाकिस्तान के लिए 25 वनडे खेल चुके शोएब मकसूद ने आईसीसी टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ अपनी राष्ट्रीय टीम के खराब रिकॉर्ड का मतलब निकालने का प्रयास किया.
उन्होंने कहा, “हालांकि पिछले कुछ समय से हमारी टीम ने भारत-पाक मुकाबले को एक आम मैच की तरह लेना शुरू किया और इससे हमारे प्रदर्शन पर बेहतरी आई है.”
शोएब मकसूद उस टीम का हिस्सा थे, जब भारत ने पाकिस्तान को बांग्लादेश में खेले गए 2014 टी20 वर्ल्ड कप में हराया था. इसके एक साल बाद भारत ने वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को एडिलेड में 76 रन से हराया था, मकसूद उस मैच में भी पाकिस्तान के लिए खेले थे.
35 वर्षीय ने लोकल मीडिया से कहा, "वर्ल्ड कप मैचों में भारत के खिलाफ हमारी लगातार हार का कारण यह है कि पाकिस्तानी टीम अति उत्साहित हो जाती है."
भारत (2007) और पाकिस्तान (2009) दोनों ने एक-एक बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है. दोनों टीमें एक बार फिर 23 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप के मैच में आमने सामने होंगी.
स्पोर्ट्स से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं