भारत की स्टार टेबल टेनिस प्लेयर मनिका बत्रा (Manika Batra) बर्मिंघम में हुए राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में मेडल नहीं जीत पाई. CWG 2022 में मनिका बत्रा सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में सिंगापुर की जियान जेंग से चार सीधे सेट में हार गई थी. महिला टीम बर्मिंघम (Commonwealth Games 2022) में क्वार्टर फाइनल में मलेशिया से 3-2 से हार गई, मनिका जिसका हिस्सा थी. इसके बाद, वह जी साथियान (G Sathiyan) के साथ मिश्रित युगल के क्वार्टर फाइनल में जावेन चोंग और कारा लिन की मलेशियाई जोड़ी 2-3 से हार गई.
मनिका ने इस बात को लेकर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि मेडल नहीं जीत पाने का उन्हें बेहद अफसोस है. उन्होंने देश वासियों से इसके लिए माफी भी मांगी है. मनिका बत्रा ने अपने पोस्ट के जरिए बताया की वो इस बात से इतनी दुखी है कि वो रोज इस गम में रोती हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मनिका ने गोल्ड कोस्ट में हुए 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में चार पदक जीते थे. महिला एकल में गोल्ड, महिला टीम के साथ गोल्ड, महिला युगल में सिल्वर और मिश्रित युगल में ब्रॉन्ज मेडल उनके नाम हैं. उन्होंने जकार्ता में हुए 2018 एशियन गेम्स में भी मिश्रित युगल में ब्रॉन्ज मेडल प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल जीता है. इसी वजह से इस बार के कॉमनवेल्थ खेलों में भी उन्हें पदक के प्रबल दावेदारों में से एक माना जा रहा था.
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में टेबल टेनिस से भारत को कुल सात मेडल आए. जिसमें 4 गोल्ड, एक सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं.
पुरुष एकल में शरत कमल ने गोल्ड और जी साथियान ने ब्रॉन्ज जीता. महिला सिंगल्स में भारत के हाथ कुछ नहीं लगा. पुरुष डबल्स में शरथ कमल और जी साथियान की जोड़ी ने सिल्वर, मिश्रित युगल में शरथ कमल और श्रीजा अकुला की जोड़ी ने गोल्ड मेडल हासिल किया.
पुरुष टीम ने भी सिंगापुर को हराकर गोल्ड पर कब्जा जमाया. जबकि पैरा टेबल टेनिस में भाविना पटेल ने गोल्ड और सोनलबेन पटेल ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है.
* ‘एशिया कप 2022 से दिखेगा Virat Kohli का वर्जन 2.0', पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर का दावा
* MS Dhoni ने इन 2 चीजों से समझौता न करके बदली थी टीम इंडिया की तकदीर, पूर्व फील्डिंग कोच का खुलासा
स्पोर्ट्स से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं