WI vs NZ 1st T20I: टी20 फॉर्मेट को तेज क्रिकेट के लिए दुनिया भर में बहुत पसंद किया जाता. इसमें हमें बल्लेबाजों के जोखिम भरे शॉट्स देखने को मिलते हैं, जिसकी वजह से कुछ कुछ मैच रोंगटे खड़े कर देने वाले होते हैं. ऐसे मैच आपको रोमांचक होने के लिए मजबूर कर देते हैं. बल्लेबाजी इतनी खतरनाक होने पर विपक्षी टीम को भी अपना पूरा जोर लगाना पड़ता है. जिसके लिए गेंदबाज अपना जोहर दिखाते है और फील्डर अपना. खेल के छोटे फॉर्मेट की वजह से खिलाड़ियों की फुरती में भी काफी इजाफा हुआ है.
टी20 क्रिकेट में वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों का लोहा दुनिया मानती है. उनकी शानदार फिटनेस की वजह से विंडीज प्लेयर्स को तमाम टी20 लीग में खेलने का न्योता दिया जाता है. खासकर भारत नें होने वाले लोकप्रिय टी20 लीग IPL में तो विंडीज खिलाड़ियों की तूती बोलती है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गुरुवार को हुए वेस्टइंडीज बनाम न्यूजीलैंड (WI vs NZ) के मैच में शिमरोन हेटमायर (Shimron Hetmyer) ने एक ऐसा कैच पकड़ा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है. आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के लिए खेलने वाले हेटमायर ने पहले बल्लेबाजी करने आई कीवी टीम के स्टार बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल (Martin Guptill) का बाउंड्री पर कैच पकड़कर उन्हें सिर्फ 16 रन आउट किया और अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई.
ये विकेट 7.3 ओवर में ओडियन स्मिथ (Odean Smith) की गेंद पर आया, जब न्यूजीलैंड का स्कोर 62/1 हो चुका था. हालांकि मेजबान वेस्टइंडीज ये मैच जीतने में कामयाब नहीं हो सकी और न्यूजीलैंड में अपने दौरे का पहला मैच 13 रन से जीत लिया.
इस जीत के साथ कीवी टीम ने सीरीज (WI vs NZ Series) में 1-0 से बढ़त बना ली है. दोनों टीमों के बीच जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज के बाद इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार (12 अगस्त) को जमैका के सबीना पार्क, किंग्सटन में खेला जाएगा.
* ‘एशिया कप 2022 से दिखेगा Virat Kohli का वर्जन 2.0', पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर का दावा
* MS Dhoni ने इन 2 चीजों से समझौता न करके बदली थी टीम इंडिया की तकदीर, पूर्व फील्डिंग कोच का खुलासा
स्पोर्ट्स से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं