सोमवार रात BCCI ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया, तो करोड़ों फैंस और पंडित कई पहलुओं से चौंक से गए, लेकिन जिस बात ने हैरान किया, वह रहा चोटिल चल श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) का चयन रहा. और अब उन्हें लेकर सवाल गहराते जा रहे हैं. मसलन वह पूरी तरह फिट भी हैं? अगर फिट हो भी गए, तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नंबर चार पर फॉर्म हासिल कर पाएंगे भी? वगैरह-वगरैह. पिछले दिनों ही अय्यर कमर में एंठन के कारण खत्म हुए Asia Cup 2023 के सुपर-4 राउंड से बाहर हो गए थे. और फिर फाइनल तक बाहर ही रहे. और प्रेस कॉन्फ्रेंस में चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर को भी सफाई देनी पड़ी.
यह भी पढ़ें:
ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए शुरुआती दो वनडे मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान, केएल राहुल करेंगे कप्तानी
इस वजह से मैंने ट्रेनर के मैसेज के बाद सिराज को स्पैल से हटा दिया, कप्तान रोहित ने किया खुलासा
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
अगरकर ने सवाल के जवाब में कहा कि यह 28 वर्षीय बल्लेबाज पूरी तरह फिट हैं और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं. अगर भले ही ऐसा कह रहे हों, लेकिन तमाम फैंस और पूर्व क्रिकेटरों के मन में सवाल तो तैर ही रहा है कि कहीं कमर में चोट फिर से तो नहीं उभर जाएगी.
चीफ सेलेक्टर ने कहा कि अय्यर को स्ट्रेस फ्रैक्चर नहीं हुआ. अगर ऐसा होता है, वह टीम में नहीं होते. चाहे फील्डिंग हो या बैटिंग, वह अच्छा कर रहे हैं. और यही वजह है कि हमने उन्हें टीम में चुना है. हमें पूरा भरोसा है कि अय्यर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीनो मैंचों में खेलेंगे. पूर्व पेसर ने कहा कि पिछले कुछ महीनों के दौरान अय्यर ने फिट होने के लिए अविश्वसनीय रूप से खुद पर काम किया है. सौभाग्य की बात यह है कि उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं थी, लेकिन उन्हें निगल हो गया था. बहरहाल, अब वह ठीक हैं और हमें भरोसा है कि वह कंगारुओं के खिलाफ तीनों मैचों में खेलेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं