- एक वर्ग का मानना, वनडे की भी कप्तानी छोड़नी चाहिए थी
- टी20 विश्व कप के बाद इस फॉर्मट में नहीं करेंगे कप्तानी
- पर हालात बढ़ा रहे हैं कोहली की मुश्किलेंं
विराट कोहली (Virat Kohli) के वीरवार को टी20 विश्व कप (T20 World Cup) के बाद कप्तानी छोड़ने के ऐलान के बाद जिस अंदाज में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) भविष्य के रोडमैप की तरफ आगे बढ़ता दिखायी पड़ रहा है, उसे देखते हुए तो यही नजर आ रहा है कि कोहली की वनडे कप्तानी पर भी आगे तलवार लटकती दिखायी पड़ रही है. कोहली के ऐलान के एक दिन बाद ही जहां बीसीसीआई (BCCI) ने एक बार फिर से अगले कोच पद के लिए अनिल कुंबले (Anil Kumble) से संपर्क साधा है, तो वहीं रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने भी कहा दिया है कि वह विश्व कप के बाद कोच बनने के इच्छुक नहीं हैं. और जो कदम हैं, वह विराट कोहली की सोच के खिलाफ ही जाते दिखायी पड़ रहे हैं. और अगर विराट कोहली भारत को टी20 विश्व कप नहीं जिता पाते हैं, तो जाहिर है कि कोहली पर वनडे कप्तानी छोड़ने का दबाव भी बहुत ही ज्यादा बढ़ जाएगा.
सूत्रों की मानें, तो विराट ने वनडे की कप्तानी इसलिए नहीं छोड़ी क्योंकि अगर वह व्हाइट बॉल के दोनों फॉर्मेटों की कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर देते, तो उनकी ब्रांड वैल्यू पर इसका बहुत ही ज्यादा असर पड़ता. इससे उनकी सालाना कमायी भी बहुत ही ज्यादा प्रभावित होती. बता दें कि जब भी कोई कप्तान आज के दौर में कप्तानी छोड़ता है, तो उसका विज्ञापन रेट लगभग आधा रह जाता है. इसे आप ऐसे समझें कि अगर विराट आज की तारीख में प्रति विज्ञान छह करोड़ रुपये लेते हैं, तो वनडे की कप्तनी छोड़ने के बाद यह कीमत तीन से चार करोड़ रुपये के बीच आ जाती यही वजह रही कि विराट ब्रांड वेल्यू को देखते हुए वनडे की कप्तानी जारी रखना चाहते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ये भी पढ़ें
T20 World Cup से पहले IPL में होगा खिलाड़ियों का टेस्ट, इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
धोनी के टीम विराट का मेंटोर बनने पर सहवाग ने कही 'दिल की बात'
शास्त्री के बाद टीम इंडिया का अगला कोच कौन होगा, ये दो बड़े दिग्गजों के नाम आए सामने
पीसीबी चेयरमैन और शोएब अख्तर न्यूजीलैंड बोर्ड पर पुरी तरह बरसे, रमीज राजा ने दी वॉर्निंग
हालांकि, जहां कप्तानी छोड़ने के बाद धोनी की ब्रांड वेल्यू पर असर पड़ा था और प्रति विज्ञापन उनके दाम में कमी आयी थी, तो वहीं बाजार के विशेषज्ञ यह भी कहते हैं कि सचिन तेंदुलकर की ब्रांड वेल्यू पर कभी भी प्रभावित नहीं हुई, लेकिन यह भी सच ही है कि सचिन एक अपवाद भर हैं और अगर सचिन की ब्रांड वेल्यू पर असर नहीं पड़ा, तो इस तथ्य की अनदेखी नहीं की जा सकती कि सचिन सालों से कभी कप्तान नहीं रहे. सचिन की जो भी ब्रांड वेल्यू रही, वह बतौर खिलाड़ी रही और उसके पीछे मैदान के बाहरी कारकों और उनकी छवि का भी असर रहा. ऐसे में विराट का डर एकदम जायज है.
बहरहाल, विराट के ऐलान के बाद जहां बीसीसीआई ने इस मामले पर चुप्पी साधी हुयी जरूर है, लेकिन बोर्ड ने भविष्य के लिहाज से जरूर फैसले लेना शुरू कर दिया है. और इस बात की पूरी उम्मीद है कि टी20 विश्व कप के बाद काफी बदलाव देखने को मिलेंगे. टी20 के नए कप्तान की रेस में कई खिलाड़ी शामिल हैं, तो उप-कप्तान पद की भी यही स्थिति है.
VIDEO: ICC T20 World Cup : महेंद्र सिंह धोनी होंगे टीम इंडिया के मेंटॉर, BCCI ने किया ऐलान .
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं