विज्ञापन

India Post GDS Result: इंडिया पोस्ट GDS की मेरिट लिस्ट में नाम नहीं आने पर भी रहेगा नौकरी का चांस, ऐसे चमक सकती है किस्मत

India Post GDS Result 2026: इंडिया पोस्ट जीडीएस का रिजल्ट कभी भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हो सकता है. मेरिट लिस्ट में उन उम्मीदवारों का नाम शामिल किया जाएगा, जिनके सबसे ज्यादा नंबर होंगे. हालांकि जिनका नाम नहीं होगा, उनके लिए भी मौका है.

India Post GDS Result: इंडिया पोस्ट GDS की मेरिट लिस्ट में नाम नहीं आने पर भी रहेगा नौकरी का चांस, ऐसे चमक सकती है किस्मत
India Post GDS Result 2026

India Post GDS Result: इंडिया पोस्ट की तरफ से ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के हजारों पदों पर भर्ती निकाली गई थी, जिसमें मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. इस भर्ती के लिए लाखों उम्मीदवारों ने आवेदन किया है और अब मेरिट लिस्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. माना जा रहा था कि इंडिया पोस्ट की तरफ से होली के मौके पर युवाओं को ये तोहफा दिया जा सकता है, लेकिन मेरिट लिस्ट अब तक जारी नहीं हुई. कई बार ऐसी भर्तियों में अच्छे नंबर होने के बावजूद मेरिट लिस्ट में नाम नहीं आता है, क्योंकि कॉम्पिटिशन काफी तगड़ा होता है. हालांकि आज हम आपको बताएंगे कि कैसे मेरिट लिस्ट में नाम नहीं आने के बाद भी आपकी नौकरी लगने का चांस बरकरार रहेगा. 

कैसे और किसे मिलेगा दूसरा मौका?

इंडिया पोस्ट जीडीएस के 28,636 पदों पर नौकरी पाने के लिए लाखों युवाओं ने आवेदन किया है. इस भर्ती की खास बात ये है कि इसमें न तो कोई परीक्षा हुई है और न ही कोई इंटरव्यू हुआ है. इसमें 10वीं के अंकों के आधार पर चयन होगा. यानी जिसके ज्यादा नंबर रहेंगे, नौकरी उसी को मिलेगी. हालांकि मेरिट लिस्ट में नाम नहीं होने पर भी कुछ लोगों को दूसरा मौका मिल सकता है. 

इंडिया पोस्ट जीडीएस मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. इस दौरान जिन उम्मीदवारों के दस्तावेजों में गलती पाई जाती है या फिर मार्कशीट और सर्टिफिकेट के अंक मैच नहीं करते हैं तो उन्हें बाहर कर दिया जाएगा. इसके अलावा जो उम्मीदवार तय तारीख को उपस्थित नहीं होंगे, उन्हें भी नौकरी नहीं मिलेगी. उनकी जगह मेरिट लिस्ट से चूक गए उम्मीदवारों को नौकरी दी जाएगी. यानी मेरिट लिस्ट में एक या दो नंबर से चूकने वाले उम्मीदवारों को किसी और की गलती से खुशखबरी मिल सकती है. 

कैसे मिलेगी ज्वाइनिंग?

इंडिया पोस्ट की तरफ से हर रीजन के लिए अलग-अलग भर्तियां निकाली गई हैं, रीजन के हिसाब से ही उम्मीदवारों का चयन भी होगा. जिस सर्किल में उम्मीदवार का चयन हुआ है, उसी में उसे ज्वाइनिंग भी दी जाएगी. एक बार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होने के बाद ज्वाइनिंग लेटर जारी किए जाएंगे. इस लेटर में ही लिखा होगा कि आपको किस तारीख को किस जगह ज्वाइन करना है. 

ऐसे चेक करें रिजल्ट

इंडिया पोस्ट जीडीएस का रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है. इसके लिए आपको इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट www.indiapost.gov.in पर जाना होगा. होम पेज पर 'India Post GDS Result 2026' लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको लॉगइन करना होगा. सबमिट बटन पर क्लिक करते ही मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर दिख जाएगी. इसे यहां से डाउनलोड भी कर सकते हैं. 

India Post GDS: ग्रामीण डाक सेवक को कितनी सैलरी मिलती है? रिजल्ट से पहले जान लीजिए पूरी डीटेल

लेखक के बारे में
img
मुकेश बौड़ाई
Chief Copy Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Post GDS Result 2026, India Post GDS Result 2026 Direct Link, India Post GDS Merit List, India Post GDS Job Chance, India Post GDS Selection Process
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com