विज्ञापन

हालात किस दिशा में जाएंगे, कहना मुश्किल... मिडिल ईस्ट की जंग पर बोले राजनाथ सिंह

India On Middle East Tension: राजनाथ सिंह ने कहा कि वर्तमान स्थिति काफी जटिल है. जिस तरह से बहुत से देश जमीन पर, हवा में, समुद्र में और अब आसमान में एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं, वह वास्तव में सभी के लिए चिंता की बात है.

हालात किस दिशा में जाएंगे, कहना मुश्किल... मिडिल ईस्ट की जंग पर बोले राजनाथ सिंह
ईरान-इजरायल जंग पर भारत ने जताई चिंता.
  • मिडिल ईस्ट में जारी अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच लड़ाई सातवें दिन भी जारी है और यह शांत नहीं हो रही
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य में इस जंग का असर वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा पर पड़ रहा है
  • होर्मुज जलडमरूमध्य में कोई रुकावट होने से तेल और गैस की आपूर्ति पर सीधा प्रभाव पड़ता है, जो चिंता का विषय है

मिडिल ईस्ट जंग पर दुनियाभर के देशों की निगाहें हैं. सातवें दिन भी ये लड़ाई शांत होती नहीं दिख रही. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग लगातार बढ़ रही है. मिसाइलें, ड्रोन से एक दूसरे को जमकर नुकसान पहुंचाया जा रहा है. इसका असर तेल, गैस समेत कई अन्य चीजों पर भी पड़ रहा है. मिडिल ईस्ट की इस जंग पर भारत का बयान सामने आया है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हालात अभी असामान्य हैं. हालात किस तरफ जाएंगे, अभी ये कहना मुश्किल है. उन्होंने कहा कि इस जंग का असर होर्मुज जलडमरूमध्य पर पड़ रहा है, यह क्षेत्र वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा के लिए अहम है. उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में कोई रुकावट आती है, तो इसका सीधा असर तेल और गैस की आपूर्ति पर पड़ता है.

राजनाथ सिंह ने कहा कि वर्तमान स्थिति काफी जटिल है. जिस तरह से बहुत से देश जमीन पर, हवा में, समुद्र में और अब आसमान में एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं, वह वास्तव में सभी के लिए चिंता की बात है.

पुरानी मान्यताएं तेजी से बदल रही

रक्षा मंत्री ने कहा कि आज पुराने विचार बदल रहे, पुराने ग्लोबल ऑर्डर और पुरानी मान्यताएं तेजी से बदल रही हैं. हमें इन अनिश्चितताओं को समझना होगा. उन्होंने कहा कि पहले समुद्र को सिर्फ व्यापार का जरिया माना जाता था, लेकिन आज यह रणनीतिक प्रभुत्व का केंद्र बन गया है. वैश्विक स्तर पर बदलाव हो रहे हैं और वैश्विक व्यवस्थाएं और मान्यताएं टूट रही हैं. 

ग्लोबल लेवल पर परिस्थितियां बदल रहीं

राजनाथ सिंह ने कहा कि हमें इन अनिश्चितताओं को समझने की जरूरत है. उन्होंने ये टिप्पणी  कोलकाता में मेरिटाइम समिट 'सागर संकल्प' को संबोधित करते हुए की. इसेक साथ ही उन्होंने ग्लोबल लेवल पर  कुछ नया हो रहा है. साथ ही उन्होंने कहा कि  हर भौगोलिक स्थिति की कहानी अलग-अलग दिखई देती है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Iran Israel US War, Iran Israel Tension, Iran Israel Attack, India On Iran Israel War, Rajnath Singh On War
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com