हालिया समय में अगर टीम इंडिया एक जगह के लिए किसी खिलाड़ी को सबसे ज्यादा अनदेखी का सामना करना पड़ा है, तो वह कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) हैं. पिछले दिनों इंग्लैंड के खिलाफ खत्म हुई सीरीज में अगर सबसे ज्यादा पूर्व क्रिकेटरों या मीडिया की आवाज किसी खिलाड़ी के समर्थन में आयी, तो वह कुलदीप यादव ही थे, लेकिन टीम मैनेजमेंट के मन में कुछ ही और चल रहा था. टी-20 में चहल के बाहर रहने के बावजूद कुलदीप का मौका नहीं मिला. और जब बहुत ही ज्यादा दबाव बना, तब जाकर वनडे मैच में कुलदीप को दो मैच खिलाए गए, लेकिन फेंके 19 ओवरों में उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला. बहरहाल, कुलदीप (Kuldeep Yadav) अपनी उपेक्षा से दुखी नहीं हैं और उन्होंने अब इस विषय को लेकर अपने दिल की बात फैंस के सामने रखी है.
इस भारतीय खिलाड़ी ने बॉस सौरव गांगुली को किया है सबसे ज्यादा प्रभावित
कुलदीप ने एक वेबसाइट से बातचीत में कहा कि मैं इस तरह की बातों पर ध्यान नहीं देता. महत्वपूर्ण बात यह है कि मैं अपने कौशल में सुधार करता रहूं और ज्यादा से ज्यादा सटीक रहूं. अगर आप लगातार खेल रहे होते हैं, तो बल्लेबाज आपको पढ़ने लगता है. अगर वे मुझे सहजता से खेल रहे हैं, तो मेरा काम अपनी गेंदबाजी में सुधार करना है. इसलिए मैं हर बार अपनी गेंदबाज में कई तत्वों को शामिल करने या बदलाव की ओर देखता हूं. कुलदीप बोले कि सभी बातों के आंकलन के बावजूद बल्लेबाज रन बनाने के रास्ते निकाल लेते हैं और और गेंदबाजों को विकेट चटकाने के अलग रास्ते बनाने पड़ते हैं. यहां बाकी दूसरे पहलू जैसे लय और आत्मविश्वास भी शामिल है. अगर आपका आत्मविश्वास आसमान छू रहा है, तो आप विकेट चटकाना शुरू कर देंगे. और फिर फैंस और मीडिया भी आपके बारे में अच्छा कहना शुरू कर देगा.
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
सचिन के बाल सखा ने की पुष्टि, दिग्गज बल्लेबाज को लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं
इस चाइनमैन गेंदबाज ने कहा कि मौका मिलने पर मेरा काम पूरी तरह से तैयार रहना है. टीम मैनेजमेंट ने हमेशा मुझे इस बारे में बताया है कि मुझे इलेवन में जगह क्यों नहीं मिल रही थी या नहीं मिली. उन्होंने कहा कि मैनेजमेंट ने हमेशा मेरा समर्थन किया और मैं बिल्कुल भी चिंतित नहीं था. मैं नेट सेशन में कड़ा अभ्यास करता रहा और टीम की जरूरत के हिसाब से काम किया. इंग्लैंड दौरे में भी कुलदीप को काफी अनदेखी झेलनी पड़ी थी. हालात ऐसे थे कि टीम के साथ गए नेट बॉलर भारत के लिए खेलने में कामयाब रहे, लेकिन कुलदीप नहीं खेल पाए. इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया. पहले टेस्ट में उनका खेलना तय माना जा रहा था, तो शाहबाज नदीम को खिला लिया गया. आखिरी में दो वनडे में जगह मिली, तो उन्हें कोई विकेट नहीं मिला.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं