विज्ञापन
This Article is From Apr 03, 2021

सचिन के बाल सखा ने की पुष्टि, दिग्गज बल्लेबाज को लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं

सूत्रों के अनुसार, सचिन को दक्षिण मुंबई के गोरे गांव स्थित एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह ठीक वही अस्पताल है, जहा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे को दो दिन पहले मंगलवार को भर्ती कराया गया था.

सचिन के बाल सखा ने की पुष्टि, दिग्गज बल्लेबाज को लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं
सचिन तेंदुलकर के लिए दुआओं का दौर चल रहा है
नई दिल्ली:

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज और महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) की स्थिति को लेकर उनके चाहने वाले ही नहीं, बल्कि लगभग हर शख्स बहुत ही ज्यादा चिंतित है. कुछ दिन पहले सचिन (Sachin Tendulkar) के भीतर हल्के कोविड के लक्षण पाए गए थे, लेकिन बाद में उन्हें उन्हें तकरीबन एक हफ्ते बाद हाल ही में अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था. और अस्पताल में भर्ती कराने के बाद से ही मास्टर ब्लास्टर की अच्छी सेहत के लिए दुआओं और प्रार्थना का दौर जारी है.

इंग्लैड कप्तान इयॉन मोर्गन ने भारतीय खिलाड़ियों के बारे में कही यह बड़ी बात

सचिन ने फैंस की चिंता और प्रतिक्रिया पर ट्वीट करते हुए कहा कि आप सभी की शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया. चिकित्सीय सलाह के अनुसार मैं एहतियात बरत रहा हूं. मैं अस्पताल में भर्ती हो चुका हूं और कुछ ही दिनों के भीतर मेरे घर लौटने की उम्मीद है. सावधानी बरतिए और हर व्यक्ति सुरक्षित रखिए. सभी भारतीय और टीम के साथियों को विश्व कप जीत के लिए बहुत-बहुत बधायी. 

IPL 2021 पर COVID-19 का साया, वानखेड़े स्टेडियम के मैदानकर्मियों को हुआ कोरोना

हालांकि, शाम को उनके बचपन के  दोस्त अतुल रनाडे ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चिंता करने की कोई बात नहीं है और सचिन एहतियातन अस्पताल में भर्ती हुए हैं. उन्होंने एक अखबार से बातचीत में कहा कि सचिन अस्पताल में भर्ती हुए हैं क्योंकि सचिन की अस्पताल में देखभाल बेहतर ढंग से होगी. सचिन को कोविड के हल्के लक्षण थे. ऐसे में उनका अस्पताल में भर्ती होना जरूरी थी. यहां अस्पताल में भर्ती होना जरूरी है. यहां उनके स्वास्थ्य का देखभाल बहुत अच्छी तरह से होगा. सूत्रों के अनुसार, सचिन को दक्षिण मुंबई के गोरे गांव स्थित एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह ठीक वही अस्पताल है, जहां महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे को दो दिन पहले मंगलवार को भर्ती कराया गया था.

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. ​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sachin Ramesh Tendulkar, India, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com