विज्ञापन

एक सीजन, 6 एपिसोड, सच्ची कहानी पर आधारित बनीं IFFI द्वारा चुनी गई 2026 की बेस्ट वेब सीरीज  

प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होने वाली 6 एपिसोड की मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी’ ने आईएफएफआई (IFFI) 2026 में सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज (ओटीटी) का पुरस्कार जीता है. 

एक सीजन, 6 एपिसोड, सच्ची कहानी पर आधारित बनीं IFFI द्वारा चुनी गई 2026 की बेस्ट वेब सीरीज  
मेड इन इंडिया टाइटन स्टोरी बनी 2026 की बेस्ट वेब सीरीज
IMDb

भारतीय घड़ी निर्माता कंपनी टाइटन के सफर पर आधारित छह कड़ी वाली सीरीज 'मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी' ने शनिवार को 57वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में बेस्ट वेब सीरीज (ओटीटी) का पुरस्कार जीता. यह पुरस्कार गोवा के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित महोत्सव के समापन समारोह के दौरान दिया गया. इस मौके पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, महोत्सव के निदेशक आशुतोष गोवारिकर और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निर्णायक मंडल के अध्यक्ष जमनादास मजेठिया ने बताया कि निर्णायक मंडल ने ‘चयन समिति' की ओर से चुनी गई 46 प्रविष्टियों में से अंतिम सूची में शामिल 12 वेब सीरीज का मूल्यांकन किया. उन्होंने कहा कि यह बेहद चुनौतीपूर्ण था, क्योंकि निर्णायक मंडल के सामने एक से एक बेस्ट सीरीज थीं. 

मेड इन इंडिया ए टाइटन स्टोरी के बारे में 

'मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी' का निर्देशन रॉबी ग्रेवाल ने किया है और इसकी कहानी करण व्यास ने लिखी है. इस वेब सीरीज में जिम सरब, नसीरुद्दीन शाह, वैभव तत्ववादी, नमिता दुबे, लक्षवीर सरन और कावेरी सेठ ने अभिनय किया है.  इस बीच, महोत्सव के निदेशक आशुतोष गोवारिकर ने शनिवार को कहा कि इस महोत्सव ने उभरते फिल्मकारों तथा छात्रों के लिए अवसर बढ़ाए. 

अंतरराष्ट्रीय भागीदारी का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि महोत्सव में शामिल 18 फिल्मों को उनके देशों की ओर से पहले ही ऑस्कर पुरस्कारों के लिए नामांकित किया जा चुका था. गोवारिकर ने कहा कि नौ दिन तक चले इस फिल्म महोत्सव ने भौगोलिक सीमाओं से परे अलग-अलग कहानियों, संस्कृतियों और लोगों को एक साथ लाने का काम किया. 

ये भी पढ़ें- धर्मेंद्र राखी का 56 साल पुराना रोमांटिक गाना, सितारों से सजाया घर आंगन, लता-रफी की आवाज का सदाबहार जादू  

मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी की कहानी

'मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी' एक 6 एपिसोड की ड्रामा-सीरीज़ है, जो भारत के सबसे सफल उपभोक्ता ब्रांडों में से एक Titan Watches की प्रेरक यात्रा को दिखाती है. यह सीरीज विनय कामथ की किताब Titan: India's Most Successful Consumer Brand पर आधारित है. कहानी 1970 और 1980 के दशक के उस दौर से शुरू होती है जब भारतीय घड़ी बाजार पर विदेशी ब्रांडों और तस्करी के सामान का दबदबा था. ऐसे समय में जेरक्सेस देसाई (Xerxes Desai) और उनकी टीम भारत में विश्वस्तरीय घड़ी बनाने का सपना देखते हैं और चुनौती के बीच Titan को खड़ा करते हैं. 

कब और कहां देखें सीरीज 

6 एपिसोड की सीरीज Amazon MX Player पर स्ट्रीम हो रही है और इसे मुफ्त में देखा जा सकता है. इसके अलावा Prime Video पर भी इसे देख सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- 12 एक्टर्स, 5 सिंगर्स ने गाया गाना, करता है इश्क को सलाम, शादी हो या पार्टी का है रोमांटिक एंथम

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Made In India – A Titan Story First Look, Made In India – A Titan Story, Prime Video, MX Player
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com