विज्ञापन
This Article is From Nov 03, 2021

IND vs AFG: हार्दिक और शहजाद की टक्कर देख हंस पड़ी Team India, पांड्या को भी आई हंसी, देखें video

इस मूमेंट के बाद जब कैमरा टीम इंडिया के डगआउट की तरफ गया तो वहां पर पूरी टीम हंस रही थी, हालांक हार्दिक पांड्या ने जब उठने के बाद अपना हैलमेट उतारा तो वे खुद भी हंस रहे थे.

IND vs AFG: हार्दिक और शहजाद की टक्कर देख हंस पड़ी Team India, पांड्या को भी आई हंसी, देखें video
मैच के 19वें ओवर में हार्दिक पांड्या और मोहम्मद शहजाद (Mohammad Shahzad) आपस में टकराए
  • भारत ने अफगानिस्तान के सामने रखा था 211 रनों का लक्ष्य
  • हार्दिक पांड्या और मोहम्मद शहजाद की जोरदार टक्कर
  • दोनों में से किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई

नयी दिल्ली : टी20 वर्ल्डकप 2021 में भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबले में भारत ने टॉस हारकर एक बार फिर से पहले बल्लेबाजी की. भारतीय टीम ने इस मैच में अपनी बल्लेबाजी की ताकत का जौहर दिखाया. भारतीय ओपनरों रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और केएल राहुल  (Kl Rahul) ने अफगानी गेंदबाजों को आज आड़े हाथों लिया. भारत ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 210 रन बनाए.  किसी भी टीम के द्वारा जारी विश्वकप में पहली बार इतना बड़ा स्कोर बनाया गया है. 

Ind vs Afg: अफगानियों पर भूखे शेर की तरह टूटे राहुल और रोहित, बराबर किया बाबर-रिजवान का रिकॉर्ड

मैच के दौरान एक ऐसा वाक्या देखने को मिला कि देखने वाले अपनी हंसी नहीं रोक पाए. मैच के 19वें ओवर में जब हार्दिक पांड्या और मोहम्मद शहजाद (Mohammad Shahzad)आपस में टकराए तो शाहजाद हवा में पलटी खाकर मैदान पर गिरे. गनीमत ये रही कि दोनों में से किसी भी खिलाड़ी को चोट आई. मोहम्मद शहजाद के गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. किसी ने ट्विटर पर लिखा है कि 'STORY OF THE MATCH' ये ही था. 

इस मूमेंट के बाद जब कैमरा टीम इंडिया के डगआउट की तरफ गया तो वहां पर पूरी टीम हंस रही थी, हालांक हार्दिक पांड्या ने जब उठने के बाद अपना हैलमेट उतारा तो वे खुद भी हंस रहे थे. दरअसल मोहम्मद शहजात का वजन बाकि क्रिकेटरों से थोड़ा ज्यादा है और सामने से रन दौड़ते हुए आ रहे हार्दिक पांड्या के सामने से खुद को हटा नहीं पाए.  भले ही इस खिलाड़ी का वजन 90 किलो से ज्यादा हो मगर ग्राउंड पर उनका खेल हमेशा लाजवाब रहा है, वो T-20 में अफगानिस्तान के लिए बहुत रन बनाए हैं.  

राहुल द्रविड़ बने टीम इंडिया के कोच, बीसीसीआई का आधिकारिक ऐलान

हार्दिक पांड्या ने आज अपनी बल्लेबाजी का खूब जौहर दिखाया, उन्होंने 13 गेंदों में 35 रन बनाए. अपनी पारी के दौरान हार्दिक ने 4 चौके और 2 छक्के लगाए. इस पारी के दौरान उनका साथ ऋषभ पंत ने दिया. ऋषभ ने 13 गेंदों में 27 रन बनाए. सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को अगर इस मैच के बाद अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड से बेहतर रन रेट चाहिए तो अफगानिस्तान को 99 रनों के अंदर ही रोकना होगा. 

VIDEO:  ​आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप : अब अफगानिस्तान से मत हार जाना

लेखक के बारे में
img
विवेक
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Afghanistan, ICC T20 World Cup 2021, Hardik Himanshu Pandya, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com