Sri Lanka vs India, 1st Test: गॉल टेस्ट मैच में भारत के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इस टेस्ट मैच में मैदान पर उतरते ही भारतीय टीम ने टेस्ट क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है. भारतीय टीम अब टेस्ट में 600 मैच खेलने वाली दुनिया की तीसरी टीम बन गई है. साल 1932 में अपना पहला टेस्ट खेलने वाली भारतीय टीम का यह 600वां टेस्ट मुकाबला है. भारत से पहले ऐसा कारनामा इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलियाई टीम ने किया है.
सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाली टीमें
- 1097 - इंग्लैंड
- 883 - ऑस्ट्रेलिया
- 600* - भारत
- 596 - वेस्ट इंडीज़
- 487 - न्यूज़ीलैंड
इसके साथ-साथ गॉल में यह 50वां टेस्ट मैच भी है. बता दें कि गॉल एशिया का पहला वेन्यू है, जिसपर 50 या उससे ज्यादा टेस्ट मैच खेले गए हैं. दूसरे नंबर पर करांची का नेशनल स्टेडियम है, जहां 47 टेस्ट मैच खेले गए हैं.
एशियाई वेन्यू पर खेले गए सबसे ज्यादा टेस्ट मैच
- 50* - गाले इंटरनेशनल स्टेडियम
- 47 - नेशनल स्टेडियम, कराची
- 46 - सिंहलीज़ स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो
- 43 - ईडन गार्डन्स, कोलकाता
- 42 - गद्दाफ़ी स्टेडियम, लाहौर
वहीं, टेस्ट मैच की बात करें तो भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ जून में खेले गए अपने आखिरी टेस्ट मैच की अंतिम एकादश में खास बदलाव नहीं किया है और केवल चोटिल साई सुदर्शन की जगह देवदत्त पडिक्कल को टीम में शामिल किया गया है. श्रीलंका ने ऑफ़-स्पिनर केशरा नुवानथा को पदार्पण का मौका दिया.
भारतीय प्लेइंग 11
यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुबमन गिल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
श्रीलंका प्लेइंग 11
लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, दिनेश चंडीमल, कामिन्दु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला विकेटकीपर, केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो
ये भी पढ़ें- IND vs SL: गॉल में जडेजा का 'डबल धमाका' तय! इतिहास रचने से सिर्फ 2 विकेट हैं दूर
ये भी पढ़ें- गॉल में भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिजल्ट निकलेगा ही निकलेगा, जानें क्या है भरोसे की बड़ी वजह, गिल करेंगे जीत से आगाज?
ये भी पढ़ें- 'वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल' कप्तान शुभमन गिल ने सीरीज की शुरुआत से पहले दिया बड़ा बयान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं