विज्ञापन

गॉल में भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिजल्ट निकलेगा ही निकलेगा, जानें क्या है भरोसे की बड़ी वजह, गिल करेंगे जीत से आगाज?

गॉल का रिकॉर्ड देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि भारत-श्रीलंका के बीच होने वाले मैच का रिजल्ट निकलेगा ही निकलेगा.

गॉल में भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिजल्ट निकलेगा ही निकलेगा, जानें क्या है भरोसे की बड़ी वजह, गिल करेंगे जीत से आगाज?
India vs Sri Lanka 1st Test Galle Record

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत में अब कुछ ही घंटे बचे है. शानिवार से शुरू हो रही सीरीज का पहला मुकाबला गॉल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. स्पिन गेंदबाजों के लिए अनुकूल इस मैदान पर शुभमन गिल एंड कंपनी जीत के साथ अपने दौरे की शुरुआत करना चाहेगी तो मेजबान टीम की नजर घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने की होगी. एक तो यह मैच भारत के स्वतंत्रता दिन शुरू हो रहा है और दूसरा यह भारत का 600वां टेस्ट है, और ऐसे में फैंस की नजर इस पर है.

गॉल में टेस्ट- रिजल्ट की गारंटी?

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला काफी अहम है और दोनों की कोशिश मैच के नतीजे पर होगी. गॉल का इतिहास भी बताता है कि इस मैदान पर टेस्ट का ड्रॉ होना किसी दुर्लभ घटना से कम नहीं होती. रिकॉर्ड देखकर कहना गलत नहीं होगा कि मैच ड्रॉ नहीं होगा बल्कि इसका नतीजा निकलेगा ही निकलेगा.

गॉल में सबसे पहला टेस्ट 1998 को खेला गया था. न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच हुआ यह मुकाबला मेजबान टीम के नाम रहा था. इसके बाद से इस मैदान पर बीते 28 सालों में 49 टेस्ट का आयोजन हो चुका है और सिर्फ 7 ही मैच इस दौरान ड्रॉ रहे हैं. किसी एक वेन्यू पर जहां कम से कम 30 टेस्ट का आयोजन हुआ हो, गॉल सबसे कम ड्रॉ प्रतिशत के मामले में गॉल तीसरे स्थान पर है. जुलाई 2014 के बाद से इस मैदान पर हुए 27 टेस्ट में सिर्फ एक ड्रॉ हुआ है- श्रीलंका-बांग्लादेश का मैच, जो बारिश से प्रभावित हुआ था.

बड़ा सवाल- क्या गिल करेंगे जीत से आगाज?

भारत ने इस आइलैंड पर खेले बीते 10 मैचों में 8 जीते हैं और एक ड्रॉ रहा है, जबकि एक में उसे हार मिली है. भारतीय टीम का रिकॉर्ड गॉल में भी खराब नहीं है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या गिल जीत के साथ आगाज कर पाएंगे? हालांकि, यह इतना आसान भी नहीं लगता क्योंकि भारतीय टीम 8 साल बाद श्रीलंका दौरे पर हैं. दूसरा टीम में अधिकतर खिलाड़ियों के पास श्रीलंका का अनुभव नहीं है. 

बात अगर गॉल नें भारत के रिकॉर्ड की करें तो टीम इंडिया ने इस मैदान पर पांच टेस्ट खेले हैं और जिसमें दो में उसे जीत मिली है जबकि तीन में हार का सामना करना पड़ा है. दोनों देश आखिरी बार 2017 में भिड़े थे और तब टीम इंडिया 304 रनों से जीतने में सफल हुई थी. जबकि श्रीलंका ने आखिरी बार 2015 में भारत को 63 रनों से हराया था.

हिंद महासागर के किनारे स्थित गॉल स्टेडियम में हवा अहम रोल निभाती है. यहां चारों तरफ बड़े-बड़े स्टैंड नहीं हैं. मैदान का एक बड़ा हिस्सा खुला है. समुद्र की ओर से आने वाली तेज हवा स्पिन गेंदबाजों के लिए असल चुनौती पेश करती है. स्पिनर्स हवा की मदद से ड्रिफ्ट हासिल करते हैं.

जहां भारतीय स्पिनरों के सामने हवा चुनौती होगी, तो भारतीय बल्लेबाजों के सामने प्रभात जयसूर्या होंगे, जिन्होंने गॉल का राजा कहा जाता है, जिन्होंने इस मैदान पर राज किया है. प्रभात जयसूर्या ने इसी मैदान पर अपना टेस्ट डेब्यू किया था. गॉल में जयसूर्या अभी तक कुल 11 टेस्ट मैच खेले हैं और 81 विकेट झटके हैं. इन कारओं पर गौर करें तो गिल के लिए शुरुआती पल से ही चुनौती होगी और उन्हें इससे पार पाने का तरीका ढूंढना होगा.

यह भी पढ़ें: चिट्ठी से मिली धमकी पर दादा ने दिखाई 'दादागिरी'! जानें पुलिस को लेकर क्या कहा

यह भी पढ़ें: भारतीय टीम को बड़ा झटका, जेमिमा रोड्रिग्स एशिया कप, एशियन गेम्स से बाहर, इस खिलाड़ी ने किया रिप्लेस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Sri Lanka, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com