एक दिन पहले वैभव सूर्यवंशी ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप में बल्ले से कहर ढाया, उससे पूरा क्रिकेट जगत मंत्रमुग्ध है. पूर्व दिग्गजों वैभव की 52 गेंदों पर सुनामी 204 रनों की पारी के बाद इस लेफ्टी बल्लेबाज को अलग ही नजरिए से देख रहे हैं. अब पूर्व कप्तान कृष्णाचारी श्रीकांत ने वैभव की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें अगले साल दक्षिण अफ्रीका और नाइजीरिया में होने वाले फिफ्टी-फिफ्टी विश्व कप में ले जाने की बात कह दी है. श्रीकांत ने विश्व कप से आगे जाकर और बड़ी बात कही. उन्होंने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा कि वैभव को भारत के लिए सभी फॉर्मेटों में चुना जनाना चाहिए. और उन्हें अगर XI का नहीं तो कम से कम टेस्ट टीम का हिस्सा बनाया जा सकता है. पूर्व कप्तान ने कहा, 'सूर्यवंशी को श्रीलंका के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए टीम में चुना जाना चाहिए. साथ ही, मैं चाहता हूं कि यह तूफानी बल्लेबाज साल 2027 विश्व कप में भी भारतीय टीम का हिस्सा बने.'
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी की बैट की कीमत में 500% उछाल, विराट को भी पीछे छोड़ा
पूर्व कप्तान ने कहा, 'वैभव एक ऑल फॉर्मेट प्लेयर है. ठीक है कि आप उन्हें टेस्ट नहीं खिलाना चाहते, लेकिन कम से कम उन्हें 15 सदस्यीय टीम में तो रखें. अब इसे लेकर कोई सवाल नहीं है. अब कुछ दिन बाद श्रीलंका टीम भारत आएगी. ऐसे में उन्हें मौका दिया जाना चाहिए. बेहतर है कि उन्हें टीम में शामिल कर श्रीलंका के खिलाफ खिलाया जाए. अगर आप वास्तव में सूर्यवंशी का विकास करना चाहते हैं, तो उन्हें 2027 विश्व कप टीम में शामिल कीजिए. एक दिन वह अकेले दम पर आपको मैच जिताकर देगा. जिस अंदाज में वह बैटिंग कर रहा है, उसके लिए अकेले पावर ही काफी नहीं है. आपको ऐसी पारी खेलने के लिए टाइमिंग की भी जरूरत होती है'
वैभव ने एक दिन पहले ही मंगलवार को यूएई के खिलाफ सिर्फ 53 गेंदों पर 204 रन की पारी खेली थी. और यह सूर्यवंशी के प्रचंड प्रहारों का ही असर था कि भारत ने सिर्फ 14.2 ओवरों में ही 250 का लक्ष्य हासिल किया. इस पारी में सूर्यवंशी ने 28 छक्के जड़े, तो वहीं उनका स्ट्राइक-रेट 384.91 का रहा, जिससे क्रिकेट जगत को अभिभूत किया हुआ है. लोग और तमाम पंडित अपने-अपने नजरिए से वैभव की इस पारी को डिकोड कर रहे हैं. और आज जब भारत श्रीलंका A के खिलाफ दूसरा सेमीफाइनल खेलने की तैयारी कर रहा है, तो करोड़ों फैंस की नजर एक बार फिर से वैभव पर लगी हुई हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं