विज्ञापन

T20 World Cup 2026: बहुत शोर है ब्रॉडकास्टर के नुकसान का, जानें हर भारत vs पाकिस्तान मैच से कितनी कमाई, ICC का शेयर, नेट प्रॉफिट

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026: अगर पाकिस्तन टीम भारत के खिलाफ 15 फरवरी को नहीं खेलती है, तो ब्रॉडकॉस्टर को बहुत ही मोटा नुकसान होगा. आप 6 प्वाइंट्स से समझें कि हर भारत-पाक मैच जियो-स्टार कितनी कमाई करता है

T20 World Cup 2026: बहुत शोर है ब्रॉडकास्टर के नुकसान का, जानें हर भारत vs पाकिस्तान मैच से कितनी कमाई,  ICC का शेयर, नेट प्रॉफिट
T20 World Cup 2026: भारत-पाकिस्तान मैच रद्द होने पर प्रसारक को बहुत ही मोटा नुकसान झेलना होगा
X: social media

India V/S Pakistan, T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप के किसी भी मैच में आर्थिक रूप से कई साझीदार (ICC, मेजबान, ब्रॉडकास्टर, स्पॉन्सर आदि...) होते हैं, लेकिन सबसे ज्यादा आर्थिक हित ब्रॉडकास्टर (मीडिया राइट्स: टीवी, डिजिटल) का होता है क्योंकि वह कई हजार करोड़ रुपये खर्च करके मीडिया राइट्स (टीवी+डिजिटल) अधिकार हासिल करता है. ऐसे में जब प्रसारण भारत बनाम पाकिस्तान मैच का हो और वह भी टी20 विश्व कप (T20 World cup 2026) में, तो आप समझ सकते हैं आधिकारिक प्रसारक (जियोस्टार) की कितनी रकम दांव पर लगी होगी.  बहरहाल, आप बारी-बारी से समझिए कि अगर 15 फरवरी को पाकिस्तान (Pakistan) वर्तमान चैंपियन टीम सूर्यकुमार के खिलाफ मैदान पर नहीं उतरता है, तो चैनल को कितना मोटा नुकसान होगा. डिटेल बारी-बारी से जानिए:-

1. ICC ने इतनी मोटी रकम पर बेचे अधिकार

पैटर्न बॉडी ने 2024-27 यानी तीन साल के लिए अपने तत्वावधान में आयोजित होने वालीं इवेंट्स के अधिकार 3. 2 बिलियन यूएस डॉलर यानी करीब 26,700 करोड़ रुपये में जियोस्टार को बेचे. ऐसे में भारत vs पाकिस्तान का कोई भी मैच 120 से लेकर 140 करोड़ रुपये के दायरे में आता है या यह कीमत ICC को फीस के रूप में मिलती है. लेकिन टी20 विश्व कप का मैच 150-160 करोड़ तक पहुंच जाता है क्योंकि विज्ञापन की कीमत ज्यादा होती है. 

2. इतनी कमाई होती है भारत vs पाकिस्तान पर मैच से ब्रॉडकास्टर को

चैनल को प्रति मैच से टीवी विज्ञापन से करीब 220-260 करोड़ रुपये की कमाई होती है, तो डिजिटल विज्ञापन और सब्स्क्रिप्शन से हर मैच 60-90 करोड़ रुपये ब्रॉडकास्टर के पास आते हैं. इस तरह से दोनों माध्यमों (टीवी+डिजिटल) को मिलाकर भारत vs पाकिस्तान के हर मैच से करीब 280-350 करोड़ रुपये की कमाई ब्रॉडकास्टर को होती है. 

3. ICC की फीस और प्रोडक्शन का खर्च

ब्रॉडकॉस्टर को होने वाली करीब 350 करोड़ रुपये की कमाई में करीब 120-150 करोड़ रुपये आईसीसी के पास हासिल अधिकार फीस के रूप में चले जाते हैं. वहीं, मैच के प्रसारण का खर्च 15-20 करोड़ रुपये आता है. मतलब अगर पेप्सी का या कोक का विज्ञापन दोबारा या तीसरी बार आता है, तो उसे हर बार के लिए 25-30 लाख रुपये खर्च करने होेंगे. 

4. प्रतिशत के लिहाज से समझें

किसी मैच की कुल कमाई का करीब 50-60 प्रतिशत हिस्सा ब्रॉडकास्टर के पास चला जाता है. इसमें से वह 22-26 प्रतिशत रकम आईसीसी को अधिकार (मीडिया राइट्स) के लिए चुकाता है. वहीं, 3-4 प्रतिशत रकम प्रोडक्शन कॉस्ट पर आती है. आखिर में ब्रॉकास्टर के हाथ में प्रति मैच 45-55 प्रतिशत शु्द्ध मुनाफा आता है, जो कि एक अच्छा-खासा प्रतिशत है.

5. भारत vs पाकिस्तान मैच के 10 सेकेंड विज्ञापन स्लॉट की कीमत

वास्तव में विज्ञापन हासिल करने के लिए मैच के शेड्यूल जारी होने से पहले ही दिग्गज और मल्टीनेशनल कंपनियों के बीच होड़ मच जाती है. मुकाबला विश्व कप का हो, तो कीमत आसमान छूने लगती है. ऐसे में अगर कोई विज्ञापन एक सिर्फ एक बार स्क्रीन पर आता है, उसकी कीमत भारत vs पाकिस्तान के विश्व कप मैच में करीब 25-30 लाख भारतीय रुपये होती है. 

6. ब्रॉडकास्टर का शुद्ध लाभ

ऐसे में ब्रॉडकास्टर को भारत vs पाकिस्तान के  प्रति मैच प्रसारण से कुल 130-160 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ होता है. ब्रॉडकास्टर शुद्ध मुनाफे को ICC के साथ साझा नहीं करता, वह पैटर्न बॉडी को सिर्फ मीडिया राइड्स राइट्स फीस का भुगतान करता है. 

यह भी पढ़ें:

आयोजक की कितनी लागत आती है भारत vs पाकिस्तान के मैच पर? कुल शुद्ध लाभ, ICC का हिस्सा, तमाम बातें

T20 World Cup 2026: अगर पाकिस्तान ने नहीं खेला भारत के खिलाफ विश्व कप मैच, क्या मिलेंगे टिकट के पैसे वापस, जानें क्या है नियम

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com