विज्ञापन
This Article is From Feb 02, 2026

T20 World Cup 2026: ICC ने किया वॉर्म-अप मैचों का ऐलान,जानें किससे खेलेगा भारत, क्या है मैच की प्रसारण टाइमिंग

India's World Cup warm-up matches: मेगा इवेंट से पहले सोमवार को ICC ने अगले महीने खेले जाने वाने विश्व कप के वॉर्म-अप मैचों के कार्यक्रम का भी ऐलान कर दिया है. कुछ टीमों को दो मैच खेलनने का मौका दिया गया है

T20 World Cup 2026: ICC ने किया वॉर्म-अप मैचों का ऐलान,जानें किससे खेलेगा भारत, क्या है मैच की प्रसारण टाइमिंग
T20 World Cup 2026:
X: social media

India's World Cup warm-up matches: यूं तो टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2026) से पहले ही अच्छी-खासी मैच प्रैक्टिस हासिल कर ली है. लेकिन किसी भी विश्व कप से पहले चली आ  आ रही परंपरा के अनुसार सभी टीमों को ICC ने मेगा इवेंट से पहले टीमों को  अभ्यास मैच खेलने का मौका दिया है. इसके तहत किसी के हिस्से में एक, तो किसी के हिस्से में दो प्रैक्टिस मैच आए हैं. टीम  सूर्यकुमार सिर्फ एक ही मैच खेलगी. इन मैचों का भी सीधा प्रसारण किया जाएगा. आपके मन में कई सवाल आ रहे होंगे. चलिए सभी के जवाब आपके सामने हैं. 

प्र: टीम इंडिया अपना वॉर्म-अप मैच किस देश के खिलाफ और कब खेलेगा?

उ: भारत  अपना अभ्यास मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 4 फरवरी को खेलेगा.

प्र: यह मैच कहां और कितने बजे से खेला जाएगा. 

उ: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ प्रैक्टिस मैच मुबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा

Latest and Breaking News on NDTV

प्र: मैच का सीधा प्रसारण कहां होगा?

उ: भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाले मैच को आप स्टार-स्पोर्ट्स और जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. 


प्र: क्या भारत की कोई और टीम भी वॉर्म-अप मैच खेल रही है?

उ: टीमों के पर्याप्त अभ्यास के लिए भारत 'ए' टीम भी  वॉर्म-अप मैच खेल रही है. भारत ए दो मैच खेलेगी और इनका भी सीधा प्रसारण जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV


यह भी पढ़ें:

भारत के मैच का किया बॉयकॉट, क्या पाकिस्तान कर पाएगा सुपर-8 के लिए क्वालीफाई?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Pakistan, ICC U19 World Cup 2026, Cricket, Suryakumar Ashok Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com