अब जबकि टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2024) शुरू होने जा रहा है, तो तमाम दिग्गजों के बयानों ने गति पकड़ ली है. और ये दिग्गज अलग-अलग पहलुओं से अपनी बात, दावें और भविष्यवाणी कर रहे हैं. पोटिंग ने ने कहा है कि शुरू होने जा रही मेगा इवेंट में ट्रैविस हेड (Travis Head) सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनेंगे. ध्यान दिला दें कि यह भविष्यवाणी उस बल्लेबाज को लेकर की गई है, जो हाल ही में खत्म हुई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के आखिरी चार में से तीन मुकाबलों में खाता भी नहीं खोल सके थे. वास्तव में फॉर्म को देखते हुए हैदराबाद का खिताब ट्रैविस हेड पर बहुत ही ज्यादा निर्भर हो चला था, लेकिन टूर्नामेंट में उनके बल्ले पर तब जंग लगा, जब उनकी टीम को सबसे ज्यादा जरुरत थी. और हैदराबाद को इसकी पूरी-पूरी कीमत चुकानी पड़ी.
पोंटिंग ने आईसीसी के रिव्यू प्रोग्राम में कहा कि सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों के संदर्भ में मेरी भविष्यवाणी ट्रैविस हेड के लिए है. मैं सोचता हूं कि चाहे लाल गेंद हो या सफेद, जो भी उन्होंने पिछले कुछ सालों में किया है, वह उनका सबसे बड़ी बड़ी काबिलियत है. इस समय वह निर्भीक क्रिकेट खेल रहे हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
भारत का किया था यह हाल
पिछले साल भारत में खेले गए विश्व कप में चोटिल होने के बावजूद हेड को कंगारू टीम में शामिल किाय गया था. और जैसे ही उन्होंने फिटनेस हासिल की, तो उन्हें प्लेइंग XI में शामिल किया गया. और उन्होंने प्रबंधन के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरते हुए कमबैक मैच में शतक जड़ा. वहीं इस लेफ्टी बल्लेबाज ने सेमीफाइनल और फिर भारत के खिलाफ फाइनल में शतक जड़ते हुए टीम रोहित को खिताब से वंचित कर दिया.
रिकी ने दिया गुरु-मंत्र
पोंटिंग ने कहा कि आईपीएल में ट्रैविस हेड का समय उतार-चढ़ाव वाला रहा, लेकिन जब वह अच्छे रहे हैं, तो बहुत अच्छे रहे हैं. और उन्होंने अपनी टीम के लिए खुद के बूते मैच जीते हैं. पूर्व कप्तान ने कहा कि ठीक ऐसा ऑस्ट्रेलिया के लिए होने जा रहा है. हो सकता है कि वह शुरू होने जा रहे विश्व कप में भले ही सबसे नियमित प्रदर्शन करने वाले न रहे हों, लेकिन मुझे भरोसा है कि वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज होंगे. पोंटिंग ने कहा कि जैसा कि मैंने कहा कि अगर वह अच्छा-खासा समय पिच पर गुजारते हैं, तो वह पहले से कहीं ज्यादा मैच ऑस्ट्रेलिया के लिए जीतेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं