आईसीसी टी20 विश्व कप में 9 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले बहुप्रतीक्षित मुकाबले पर ISIS के आतंकी हमले का साया मंडरा रहा है. अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप की शुरुआत कुछ ही दिनों में होनी है और टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले इस खतरे ने फैंस के साथ साथ सुरक्षा एजेंसियों और आईसीसी की दिलों की धड़कने बढ़ा दी है. हालांकि, न्यूयॉर्क गवर्नर कार्यालय के एक बयान के अनुसार, स्थिति पर नजर रखी जा रही है और उनकी जानकारी के अनुसार "इस समय कोई विश्वसनीय सार्वजनिक सुरक्षा खतरा नहीं है."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मैनहट्टन से 25 मील पूर्व में स्थित आइजनहावर पार्क स्टेडियम 3 से 12 जून तक आठ आईसीसी टी20 विश्व कप मैचों का मेजबान करेगा. न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने कहा कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों के साथ काम कर रही हैं कि मैच सुचारू रूप से चले. वहीं इस मामले में आईसीसी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, आईसीसी के एक प्रवक्ता ने इस मामले को लेकर कहा,"कार्यक्रम में सभी की हिफ़ाज़त और संरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है और हमारे पास एक व्यापक और मजबूत सुरक्षा योजना है. हम अपने मेजबान देशों में अधिकारियों के साथ मिलकर काम करते हैं और वैश्विक परिदृश्य की लगातार निगरानी और मूल्यांकन करते हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हमारे आयोजन के लिए पहचाने गए किसी भी जोखिम को कम करने के लिए उचित योजनाएं मौजूद हैं."
सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, भारत-पाकिस्तान मैच के दिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. फैंस को स्टेडियम के मैदान में प्रवेश करने के लिए मेटल डिटेक्टरों से गुजरना होगा. उन्हें बैग/ड्रोन ले जाने की मनाही होगी. आइजनहावर पार्क में पार्किंग भी वीआईपी टिकट धारकों तक ही सीमित होगी.
बता दें, सुरक्षाकर्मी संभावित लोन वुल्फ अटैक को लेकर तैयारी कर रहे हैं. मैच के दौरान पुलिस की मौजूदगी हर जगह होगी. माना जा रहा है कि "नासाउ काउंटी में अब तक की सबसे कड़ी सुरक्षा देखी जाएगी."
यह भी पढ़ें: "आपको मुझे चुनना ही होगा..." रियान पराग ने टीम इंडिया में सेलेक्शन को लेकर दिया बड़ा बयान, चयनकर्ताओं को दी चुनौती
यह भी पढ़ें: ICC T20I Ranking: वर्ल्ड कप की शुरुआत से भारत की बादशाहत कायम, यह टीम सभी के लिए बड़ी वॉर्निंग बनकर उभरी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं