जारी टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2024) में करोडों भारतीय प्रशंसकों का फोकस वीरवार से शुरू होने जा रहे सुपर-8 राउंड (super-8 round) पर हो चला है. इस दौर के पहले मुकाबले में टीम रोहित का मुकाबला अफगानिस्तान (Ind vs Afg) से बारबाडोस में होगा. अब इस मैच से पहले टीम इंडिया के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने कहा है कि दूसरे दौर में डेथ ओवरों (16-20) में स्पिनर अहम भूमिका निभा सकते हैं. भारत ने ग्रुप दौर में एक भी मैच नहीं गंवाया और उसे आयरलैंड, अमेरिका और पाकिस्तान तीनों को ही अच्छे तरीके से मात दी, जबकि कनाडा के खिलाफ 15 जून का मुकाबला बारिश से धुल गया.
स्टार-स्पोर्टस से बातचीत में जडेजा ने कहा कि विंडीज की पिच सूखी और धीमी हैं. और ये विकेट पारी के बीच में स्पिनरों को खासी मदद प्रदान करते हैं. उन्होंने कहा कि जब कभी भी हम विंडीज में खेलते हैं, तो विकेट थोड़े सूखे और धीमे बने रहते हैं. वहीं, मैच की टाइमिंग भी सुबह में है. ऐसे में स्पिनरों को मदद मिलेगी. भारत में भी कई ऐसी पिच हैं, जहां स्पिनरों को पिच से मदद मिलती है. ऐसे में यह अच्छी बात है कि स्पिनरों को पारी में बीच के ओवरों में स्पिनरों को मदद मिलेगी. ऐसे में आपको आखिरी ओवरों में स्पिनर भी गेंदबाजी करते दिखाई पड़ सकते हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वहीं, चैनल से बातचीत में लेफ्टी स्पिनर कुलदीप यादव ने भी सहमति जताते हुए कहा कि यहां पर गेंदबाजों की लंबाई बहुत ही अहम साबित हो सकती है. उन्होंने कहा कि स्पिनरों को पिच से मदद मिलती है. ऐसे में मुझे लगता है कि इलेवन में चार स्पिनर चुने जाएंगे. यादव ने कहा कि इस फॉर्मेट में गेंदों की लंबाई बहुत ही महत्वपूर्ण है. और ऐसा मैंने एक नहीं, बल्कि कई बार कहा है. पिछले साल मैंने विंडीज के किलाफ टी20 सीरीज खेली थी. यह सीरीज स्पिनरों के लिए अच्छी रही थी. इसलिए इस बार भी मैं ऐसी ही पिच की उम्मीद कर रहा हूं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं