- अफगानिस्तान से मिली जीत से खुश कोहली
- अश्विन के खेलने को बताया एक्स फैक्टर
- भारत ने अफगानिस्तान को 66 रनों से दी पटखनी
T20 WC: भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर 12 चरण के ग्रुप दो मैच में अफगानिस्तान पर 66 रन की जीत से अंकों का खाता खोलने के बाद अनुभवी रविचंद्रन अश्विन (Ashwin) की तारीफ की और कहा कि उनकी वापसी टीम के लिए सकारात्मक पक्ष रही. भारत के 211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए (AFG) टीम 7 विकेट पर 144 रन ही बना सकी. अफगानिस्तान की ओर से कप्तान मोहम्मद नबी (32 गेंद में 35 रन) और करीम जनत (22 गेंद में नबाद 42 रन) ही 20 रन के आंकड़े को पार कर पाए. भारत की तरफ से मोहम्मद शमी (32 रन पर तीन विकेट) ने तीन विकेट चटकाए जबकि चार साल बाद सीमित ओवरों का अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे अश्विन ने बेहद किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 14 रन देकर दो विकेट हासिल किए.
IND vs AFG: जडेजा बने 'सुपरमैन', कैच करने के लिए दिखाया गजब हुनर, देखकर हर कोई चौंका, देखें Video
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
भारत ने रोहित शर्मा (74) और लोकेश राहुल (69) के अर्धशतकों और दोनों के बीच पहले विकेट की 140 रन की साझेदारी से दो विकेट पर 210 रन बनाए जो मौजूदा टूर्नामेंट का सर्वोच्च स्कोर है। हार्दिक पंड्या (13 गेंद में नाबाद 35 रन) और ऋषभ पंत (13 गेंद में नाबाद 27 रन) ने तीसरे विकेट के लिए 3.3 ओवर में 63 रन की तेजतर्रार साझेदारी की. कोहली ने मैच के बाद कहा, ‘‘ऐश (अश्विन) की वापसी काफी सकारात्मक पहलू रहा, इसके लिए उसने कड़ी मेहनत की है. उसने आईपीएल में भी इस तरह का नियंत्रण और लय दिखाई थी. वह विकेट हासिल करने वाला गेंदबाज है जो समझदारी के साथ गेंदबाजी करता है. कोहली ने कहा कि टीम के पहले दो मैचों की तुलना में आज का विकेट बेहतर था.
उन्होंने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो विकेट कहीं बेहतर था. पहले दो मैचों में भी अगर हम दो ओवर स्वच्छंद होकर बल्लेबाजी कर पाते तो हम विरोधी टीम को दबाव में डाल सकते थे. कोहली ने कहा कि अपवाद की स्थिति को छोड़कर उनके शीर्ष तीन बल्लेबाजों का क्रम तय है. भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘हमारे शीर्ष तीन बल्लेबाज लगभग तय हैं, जब तक कि आज जैसा कुछ नहीं हो. अगर शीर्ष दो बल्लेबाज 14 या 15 ओवर तक खेलते तो यह फैसला नहीं करना होता कि अब ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करनी है. हमें खिलाड़ियों का समर्थन करना होता है क्योंकि उनके काफी कौशल है और कभी कभी वे आज जैसा प्रदर्शन करते हैं.
राहुल द्रविड़ बने टीम इंडिया के कोच, बीसीसीआई का आधिकारिक ऐलान
कोहली ने हालांकि पहले दो मैचों में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को भी श्रेय दिया जिन्होंने टीम को खुलकर नहीं खेलने दिया. कोहली ने साथ ही कहा कि उनकी नजरें अब भी सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने पर हैं. उन्होंने कहा, ‘‘नेट रन रेट हमारे दिमाग में था. टीम बैठक में हमने बात की कि हमारे पास क्वालीफाई करने का जो भी मौका है उस पर ध्यान देना होगा और सकारात्मक रहना होगा.
अच्छे विकेट पर बाद में बल्लेबाजी के फैसले के बारे में पूछे जाने पर अफगानिस्तान के कप्तान नबी ने कहा कि ओस के कारण उन्होंने पहले गेंदबाजी का फैसला किया. उन्होंने कहा, ‘‘हम ओस के कारण बाद में बल्लेबाजी करना चाहते थे और विकेट बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छा लग रहा था. अंत में उतनी ओस नहीं गिरी लेकिन इस पिच पर भारत ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और हमारे गेंदबाजों को दबाव में डाला। हमने बीच में ओवरों में अच्छी तरह स्ट्राइक रोटेट नहीं की और विकेट गंवाकर दबाव में आ गए.'प्लेयर आफ द मैच चुने गए रोहित ने कहा कि उनकी टीम की नजरें अच्छी शुरुआत पर थी जो वे पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ करने में नाकाम रहे थे.
उन्होंने कहा, ‘‘हम अच्छी शुरुआत करना चाहते थे जो पहले दो मैचों में नहीं हुआ। हम अच्छा मंच तैयार करना चाहते थे जिससे कि बाद में आने वाले बल्लेबाज खुलकर खेल सकें. रोहित ने अपने साथी सलामी बल्लेबाज राहुल की भी सराहना की. रोहित ने कहा कि नेट रन रेट के अहम भूमिका निभाने की संभावना को देखते हुए वे बड़ी जीत दर्ज करना चाहते थे.
उन्होंने कहा, ‘‘हम पहले क्षेत्ररक्षण करना चाहते थे लेकिन यह बल्लेबाजी के लिए अच्छी पिच थी.अच्छी शुरुआत और सम्मानजनक स्कोर हमारी टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण था. हमें पता है कि रन रेट अहम भूमिका निभा सकता है और हम बड़े अंतर से जीत दर्ज करना चाहते थे। खुशी है कि हम ऐसा करने में सफल रहे.
VIDEO:बिंदास क्रिकेट : अफगानिस्तान से जीते पर सेमीफाइनल में पहुंचने की अब कितनी उम्मीद बाकी?
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं